एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का पुतला लेकर भागी यूपी पुलिस तो पीछे दौड़ पड़े BJP कार्यकर्ता, जानें पूरा मामला

UP News: सपा मुखियान अखिलेश यादव के बयान से गुस्साए बीजेपी नेता पुतला न फूंके जाने से बेहतर मायूस नजर आ रहे थे. हालांकि बाद में अखिलेश के फोटो को आग के हवाले करके उन्होंने अपने गुस्से का इजहार किया.

Meerut News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मठाधीश और माफिया वाले बयान को लेकर बीजेपी बेहद आक्रामक नजर आ रही है. मेरठ में अखिलेश यादव का पुतला फूंकने को लेकर बीजेपी और पुलिस आमने-सामने आ गई. पुलिस ने अखिलेश यादव का पुतला नहीं फुंकने दिया और इसको लेकर भाजपाई पुलिस से उलझ बैठे. खूब हंगामा हुआ और जमकर नारेबाजी भी, पुलिस पुतला छीनकर ले गई, लेकिन काफी देर तक गहमा-गहमी रही.

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मठाधीश और माफिया वाले बयान को लेकर मेरठ में आज युवा मोर्चा का बड़ा कार्यक्रम था. बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पहुंच थे. अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए जा रहे थे, अखिलेश यादव माफी मांगे के भी नारे लग रहे थे, लेकिन जैसे ही पुतले में आग लगाने जा रहे थे, वैसे ही पुलिस ने पुतला छीन लिया. भाजपा नेता भी भला कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने पुतला नहीं दिया लेकिन पुलिस ने पूरी जोर अजमाइश के बाद बीजेपी युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया.

पुलिस पुतला छीनकर भागी तो भाजपाईयों ने दौड़ लगा दी

अखिलेश यादव का पुतला पुलिस ने नहीं फुंकने दिया. पुलिस पुतला लेकर जैसे ही भागी तो भाजपाई बेहद गुस्से में आ गए और पुलिसकर्मियों के पीछे ही दौड़ लगा दी. पुलिस आगे-आगे और भाजपाई पीछे-पीछे दौड़ रहे थे. आखिरकार पुलिस अखिलेश यादव का पुतला लेकर चली गई. बीजेपी के नेताओं ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी शुरू कर दी. पुलिस के इस रवैये से भाजपा के नेता भी बेहत गुस्से में और आक्रामक नजर आए. पुलिसकर्मियों से पुतला मांगा भी गया, लेकिन पुलिस वालों ने अखिलेश यादव का पुतला नहीं दिया.

बीजेपी नेताओं ने अखिलेश यादव के फोटो में लगाई आग 

अखिलेश यादव के बयान से गुस्साए बीजेपी नेता अखिलेश यादव का पुतला न फूंके जाने से बेहतर मायूस नजर आ रहे थे. हालांकि बाद में अखिलेश यादव की फोटो को आग के हवाले करके भाजपाईयों ने अपने गुस्से का इजहार किया. इसके बाद भाजपाई बड़ी संख्या में अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे और डीएम ऑफिस के बाहर भी नारेबाजी की. बीजेपी नेताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अखिलेश यादव हिंदुओं का अपमान कर रहें हैं जो बर्दाश्त से बाहर है.

साधु संत और मठ हमारे पूजनीय- बीजेपी

अखिलेश यादव के बयान को लेकर बीजेपी नेता आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज का कहना है कि भारत देश सनातनियों का देश है. साधु संत और मठ हमारे पूजनीय हैं और अखिलेश यादव दोनों को ही निशाने पर ले रहें हैं और हमारे साधु संतों का अपमान कर रहें हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. वहीं बीजेपी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाह का कहना है कि अखिलेश यादव के बयान की हम निंदा करते हैं और देश का अपमान करना बंद करें. हिंदुओं को आस्था को ठेस पहुंचाने का काम अखिलेश और उनकी पार्टी ने हमेशा ही किया है, इसलिए जब तक अखिलेश यादव माफी नहीं मांगेंगे भाजपाई सड़कों पर ही रहेंगे.

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर आई सामने, परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृज भूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृज भूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
शहीद के गांव को CM योगी का तोहफा, खन्नौत नदी पर बना पुल
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
मथुरा में रिश्तों का कत्ल! पत्नी-बेटी ने प्रेमी संग की पिता की हत्या
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप
गाजीपुर के स्कूल में मिड-डे मील के पैसों में गड़बड़ी! प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget