एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर आई सामने, परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ी

UP News: यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्टूडेंटस और उनके विद्यालयो की मांग को मंजूर करते हुए फॉर्म भरने की अंतिम समय सीमा बढ़ाकर अब 20 सितंबर कर दी है.

UP Board News: माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है. यूपी बोर्ड परीक्षा के आवेदन फार्म अब बीस सितंबर तक भरे जा सकेंगे. परीक्षार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ बीस सितंबर तक चालान फार्म जमा कर सकते हैं. इसके बाद पचीस सितंबर तक वेबसाइट पर विद्यार्थियों के विवरण अपलोड करने होंगे. परीक्षा के लिए आवेदन फार्म की तारीख बढ़ाए जाने से यूपी बोर्ड में फॉर्म भरने से छूटे रह गए विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है.

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई थी. पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म भरे गए थे. उसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कराया गया. इसके साथ ही बीस अगस्त तक वेबसाइट पर विवरण अपलोड किए गए. इस बीच कुछ विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे. इसके चलते
यूपी बोर्ड ने 31 अगस्त तक परीक्षा शुल्क का चालान जमा करने का मौका दिया था, जबकि पांच सितंबर तक विद्यार्थियों के विवरण वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे. 

हालांकि इन सबके बावजूद तमाम स्टूडेंटस परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे. यह स्टूडेंट लगातार आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम समय सीमा एक बार फिर से बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने स्टूडेंटस और उनके विद्यालयो की मांग को मंजूर करते हुए फॉर्म भरने की अंतिम समय सीमा बढ़ाकर अब 20 सितंबर कर दी है. इसके तहत 26 से 30 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड विद्यार्थियों के विवरण को चेक किए जाएंगे.

 पांच अक्टूबर तक संशोधन होगा

विवरण में किसी तरह की गलतियां होने पर एक से पांच अक्टूबर तक संशोधन करना होगा. इसके बाद 10 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करवानी होगी. बोर्ड परीक्षा के साथ ही नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण 20 सितंबर तक होगा. 21 से 23 सितम्बर तक अपलोड डाटा चेक किया जाएगा और 24 से 26 सितंबर तक डाटा संशोधित किया जाएगा. 

यूपी बोर्ड के सचिव ने जताया आभार

इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद पांच अक्टूबर तक फोटोयुक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी. स्टूडेंटस और कॉलेज के प्रधानाचार्यों ने परीक्षा फॉर्म बढ़ाने के लिए आवेदन की अंतिम समय सीमा बढ़ाए जाने पर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह का आभार जताया है.

मेरठ में भरभराकर गिरा तीन मंजिला मकान,10 से अधिक लोग और पशु मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget