एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा जारी, सॉल्वर गैंग पर STF की पैनी नजर, इन 11 जिलों में बनाए गए केंद्र

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 11 जिलों कौशांबी, आगरा, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बरेली, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में 335 परीक्षा केंद्र बनाए हैं.

लखनऊ. यूपी पुलिस के 5825 पदों के लिए लिखित परीक्षा जारी है. भर्ती परीक्षा रविवार को भी होगी. इसके लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा के लिए 11 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ की नजरें हैं. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है. अभ्यर्थियों का चार बार फिंगर प्रिंट भी लिया जाएगा. सॉल्वर गैंग पर नजर रखने के लिए एसटीएफ की टीम चौकन्ना है.

करीब 7 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा यूपी पुलिस में 5825 पदों पर 6 लाख 90 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 11 जिलों कौशांबी, आगरा, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बरेली, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में 335 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. हर परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए अलग गाड़ी रखी गई है ताकि एक परीक्षा केंद्र का पेपर दूसरे परीक्षा केंद्र पर न पहुंच जाए. हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी. सुबह 10:00 से 12:00 और 2:00 से 4:00 के बीच दोनों दिन चार पालियों में ये परीक्षा कराई जाएगी.

चार बार होगा फिंगर प्रिंट प्रशासन की तरप से सॉल्वर गैंग को रोकने के लिए भी पूरी तैयारी की गई है. इसके लिए भर्ती बोर्ड ने पहली बार बाएं और दाएं अंगूठे की चार-बार निशानी लेने की व्यवस्था की है. भर्ती बोर्ड इस बार मशीन पर तो अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट लेगा ही, आंसर शीट और अटेंडेंस शीट पर भी उनके दोनों अंगूठों की निशानी ली जाएगी.

इन पदों पर हो रही परीक्षा पहली बार उत्तर प्रदेश की जेलों के लिए भर्ती बोर्ड की तरफ से परीक्षा आयोजित की जा रही है. कुल 5825 पदों में 3638 पद जेल वार्डन के हैं जिसमें 3012 पुरुष और 628 महिला के हैं. वहीं फायरमैन के लिए 2086 पद और घुड़सवार पुलिस के 102 पदों पर भी परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी आज करेंगे संपूर्ण वैक्सीनेशन प्रोसेस की समीक्षा, बोले- जिला स्तर पर हो रही कार्यवाही

किसानों को 50-50 हजार का नोटिस भेजने पर हुआ विवाद, संभल प्रशासन ने अब आदेश लिया वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद चतुर्वेदी की BJP में एंट्री से संजय निषाद को झटका! इस बयान से बढ़ी मुश्किल
विनोद चतुर्वेदी की BJP में एंट्री से संजय निषाद को झटका! इस बयान से बढ़ी मुश्किल
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में 23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, शासन ने दिए निर्देश
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget