एक्सप्लोरर

किसानों को 50-50 हजार का नोटिस भेजने पर हुआ विवाद, संभल प्रशासन ने अब आदेश लिया वापस

संभल के उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि 20 किसानों को जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिस को पुलिस रिपोर्ट के आधार पर निरस्‍त कर दिया गया है. किसानों की तरफ से आश्‍वासन के बाद नोटिस को निरस्‍त किया गया है.

संभल: यूपी के संभल में किसानों को पचास-पचास हजार रुपये मुचलके भरने को लेकर जारी किया गया नोटिस शुक्रवार को पुलिस रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने निरस्‍त कर दिया. संभल के उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि 20 किसानों को जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिस को पुलिस रिपोर्ट के आधार पर निरस्‍त कर दिया गया है. उन्‍होंने बताया कि किसानों की ओर से ये प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ कि जल्दबाजी में हमें ये नोटिस जारी किया गया है और पुलिस ने रिपोर्ट गहन जांच करके नहीं भेजी है, इसीलिए इस रिपोर्ट की गहन जांच करा दें.

नोटिस को निरस्‍त कर दिया गया उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि दोबारा जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट में ये अवगत कराया कि सभी किसानों से वार्ता की गई जिसमें किसानों के किसी बवाल में न पड़ने के आश्‍वासन के बाद नोटिस को निरस्‍त कर दिया गया.

शांति भंग होने की आशंका एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि 'हमें हयात नगर पुलिस थाने से रिपोर्ट मिली थी कि कुछ व्यक्ति किसानों को उकसा रहे हैं और इससे शांति भंग होने की आशंका है और प्रत्येक से 50 लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया जाये, किसानों ने कहा कि ये बहुत ज्यादा है फिर दोबारा थानाध्यक्ष ने दूसरी रिपोर्ट दी जिसमें इन लोगों को 50-50 हजार रूपये के मुचलके से पाबंद किया गया था.'

इन्हें जारी किया गया नोटिस जिन किसानों को नोटिस दिया गया, उनमें भारतीय किसान यूनियन (असली) संभल के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव और अन्य किसान नेता जयवीर सिंह, ब्रम्हचारी यादव, सतेंद्र यादव, रौदास और वीर सिंह शामिल हैं.

किसान आंदोलन कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन (असली) संभल के जिला अध्यक्ष राज पाल सिंह यादव ने कहा था, 'हम यह मुचलके किसी भी हालत में नहीं भरेंगे चाहे हमें जेल हो जाए, चाहे फांसी हो जाए, हमने कोई गुनाह नहीं किया है.' केंद्र के तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

2022 के चुनाव से पहले यूपी में बढ़ा सियासी पारा, AAP-BJP के बीच जुबानी जंग हुई तेज़

हाथरस केस: CBI की चार्जशीट के बाद प्रियंका गांधी बोलीं- सत्यमेव जयते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget