एक्सप्लोरर

यूपी पेपर लीक: मामलों ने बढ़ाई चिंता, सिस्टम को मिल रही चुनौती, घेरे में हर सरकार, योगी राज में भी लगाम नहीं

UP Police Exam Paper leak: यूपी में पेपर लीक की घटनाओं बहुत गंभीर होती जा रही है. अब आगरा में यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास के जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप पर लीक हुआ है.

UP Paper Leak: यूपी में होने वाली परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पिछले बीस दिनों में पेपर लीक के तीन बड़े मामलों को लेकर कोहराम मचा है. सरकार ने पुलिस महकमे में कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा को पेपर लीक की वजह से निरस्त कर इसे छह महीने में दोबारा कराए जाने का आदेश जारी किया है. कल 29 फरवरी को आगरा में यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास के जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप पर लीक हुआ. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई और कॉलेज की मान्यता यूपी बोर्ड ने निरस्त कर दी हैं.

इसके अलावा समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी यानी आरओ और ए आरओ की भर्ती परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले 20 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं. यह परीक्षा 11 फरवरी को यूपी लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में कई जिलों में आयोजित कराई थी. लिखित परीक्षा में साढ़े छह लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. 

कई बार आ चुके हैं पेपर लीक के मामले
पेपर लीक के यह मामले यूपी में पहली बार सामने नहीं आए हैं. यूपी में शिक्षा माफियाओं का तंत्र हर इस कदर हावी है कि वह अक्सर ही सिस्टम को चुनौती देते हुए पेपर लीक करा देते हैं. पेपर लीक की घटनाएं यूपी में हर सरकार में हुई हैं. हालांकि योगी राज में पेपर लीक के मामलों पर अंकुश जरूर लगा है.

2022 में बलिया जिले में इंटर का अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ था. इम्तिहान रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई गई थी. इसी तरह साल 2018 में यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास का एग्रोनॉमी का पेपर आउट हुआ था. परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराई गई थी. 14 दिसंबर 2008 को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सहायक लोको पायलट के 705 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से निरस्त कर दी गई थी. इस मामले में एसटीएफ ने ढाई सौ से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था. 

समीक्षा अधिकारी का भी पेपर हुआ लीक
25 अप्रैल 2016 को बीटीसी के हिंदी-कंप्यूटर और संस्कृत विषय के पेपर लीक हो गए थे और इम्तिहान को रद्द कर दिया गया था. 24 जून 2016 को इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीजी क्लासेस में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोप में जमकर हंगामा मचा था. यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा दिसंबर 2016 में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का पेपर आउट हुआ था. हंगामे के बाद इसे भी रद्द कर दिया गया था. 

आयोग बी द्वारा आयोजित यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर साल 2015 में लखनऊ के सेंटर से आउट हो गया था. यह परीक्षा भी निरस्त हुई थी. 19 जून 2018 को यूपी पीसीएस की मेंस की परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. हंगामे के बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया था. पेपर आयोग के मुख्यालय के शहर प्रयागराज से ही लीक हुआ था.

UP Politics: यूपी में BJP की तगड़ी घेराबंदी, बदलेंगे समीकरण, आशियाना भी तैयार, इनके लिए जगी उम्मीद

पेपर लीक पर हुआ जमकर हंगामा
24 अगस्त 2021 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा PET का पेपर लीक होने को लेकर खूब हंगामा मचा था. हालांकि आयोग ने पेपर लीक के आरोपों को गलत बताते हुए परीक्षा निरस्त करने से इनकार कर दिया था. इस परीक्षा के पेपर लीक को लेकर यूपी के तकरीबन 50 शहरों में कई दिनों तक आंदोलन हुआ था. 28 नवंबर 2021 को यूपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET की परीक्षा को पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया था.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2 सितंबर 2018 को आयोजित ट्यूबवेल ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा का पेपर मेरठ जिले में लीक हुआ था. फरवरी 2018 में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। बाद में यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी. 25 और 26 जुलाई 2017 को यूपी पुलिस में CBT यानी इंस्पेक्टर ऑनलाइन भर्ती परीक्षा को पेपर लीक होने की वजह से रद्द किया गया था. 3307 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दो दिनों तक होनी थी. 

सबसे चर्चित मामला साल 2019 में यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित एलटी ग्रेड टीचर्स भर्ती की परीक्षा के पेपर लीक होने से जुड़ा हुआ था. इस मामले में जांच एजेंसियों ने कमीशन की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को गिरफ्तार किया था. उन्हें कई महीनों तक जेल में रहना पड़ा था. अखिलेश यादव के पांच साल के कार्यकाल में यूपी लोक सेवा आयोग से हुई भर्तियों की जांच देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई कर रही है. इस मामले में सीबीआई की जांच अभी जारी है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget