एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में धोखाधड़ी कर जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Noida News: यूपी के नोएडा में जमीन को लेकर करोड़ों की ठगी के मामले में दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. वहीं पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई है.

यूपी के नोएडा में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र से सामने आया है, जहां महेश अग्रवाल नामक व्यक्ति से दो भाइयों ने मिलकर एक करोड़ एक लाख रुपये की ठगी कर डाली. आरोपी न केवल जमीन का बैनामा करने से मुकर गए, बल्कि रकम वापस मांगने पर पीड़ित को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई.

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, महेश अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी मुलाकात वर्ष 2024 में सुनील अरोड़ा पुत्र सतीश अरोड़ा और अमित अरोड़ा पुत्र सतीश अरोड़ा से हुई थी. दोनों ने दावा किया कि डासना क्षेत्र में उनके पास एक भूमि है, जिसे वे बेचना चाहते हैं. दोनों पक्षों के बीच जमीन का सौदा ₹2.25 करोड़ में तय हुआ.

आरोपियों को दिए 1 करोड़ 1 लाख

महेश अग्रवाल ने सौदे की शुरुआत में ₹1.01 करोड़ की राशि नकद और अन्य माध्यमों से आरोपियों को दे दी. शेष राशि बैनामा के समय देने की बात तय हुई थी. लेकिन जैसे ही बैनामा की बारी आई, आरोपियों ने न केवल टालमटोल शुरू कर दिया, बल्कि जमीन के कागजात भी पीड़ित को नहीं सौंपे.

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने बार-बार बैनामा के लिए दबाव डाला, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. इससे परेशान होकर उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धोखाधड़ी, धमकी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपी सुनील और अमित अरोड़ा के खिलाफ जांच शुरू हो गई है.

पुलिस ने क्या कहा?

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्राराथमिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और शीघ्र ही आरोपियों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह मामला बताता है कि जमीन संबंधी सौदों में पूरी सतर्कता और कानूनी प्रक्रिया का पालन कितना जरूरी है.

धोखाधड़ी जैसे मामलों से बचने के लिए सभी दस्तावेजों की वैधता की जांच और बैनामा प्रक्रिया पूरी होने तक पूर्ण भुगतान से परहेज जरूरी है. पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पुलिस की तेज़ कार्रवाई की उम्मीद है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget