एक्सप्लोरर

नोएडा में पुलिस और चैन लुटेरों के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल, मोबाइल और नकदी बरामद

Noida News: नोएडा में पुलिस और चैन लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने पैसे और मोबाइल जब्त किए हैं.

Noida News: नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के साथ चैन लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी थी. वहीं अब  थाना फेज-1 पुलिस और एक कुख्यात चैन स्नैचर के बीच सोमवार दोपहर को मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. 

गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान एक ऐसे आरोपी के रूप में हुई है जो तीन दिन पहले सेक्टर-53 में एक बुजुर्ग महिला से चैन लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी.

चेकिंग के दौरान बदमाश को पुलिस ने घेरा
पुलिस के अनुसार, थाना फेज-1 की टीम गंदे नाले के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तभी अपाचे बाइक पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया. जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस की टीम इस मामले और चोरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है.

घायल बदमाश और उसके साथी ने सेक्टर-12 की सब्जी मंडी से लौट रही एक महिला से उनके घर के पास चैन लूटी थी. महिला सेक्टर-53 स्थित अपने घर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली थी और फरार हो गए थे. इस संबंध में महिला के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने बरामद किए पैसे और मोबाइल
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो तरफा कामयाबी हाथ लगी है.एक तरफ पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया तो वहीं दूसरी तरफ उससे पैसे और चोरी किए माल की बरामदगी भी की गई है. पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी बदमाश पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, लूटी गई चेन का हिस्सा, पांच चोरी/लूट के मोबाइल फोन, ₹10,000 नकद और वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है. पुलिस अब फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है. पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि ये दोनों कुख्यात बदमाश हैं जिन पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मायावती जी आईं लेकिन...' CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
'मायावती जी आईं लेकिन...' CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर कसा तंज
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget