एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: टिकट नहीं मिलने पर भावुक हुए बीजेपी नेता, रोते हुए बोले- 18 साल तक की पार्टी की सेवा

Basti Nagar Nikay Chunav 2023: बीजेपी नेता आशीष शुक्ला ने बताया कि 18 साल तक उन्होंने पार्टी की सेवा की और जब वक्त आया कि पार्टी उन्हें सम्मान दे तो उन्हें दरकिनार कर दिया गया.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: बस्ती नगर पालिका (Basti Municipality) में हो रहे निकाय चुनाव की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई है, क्योंकि बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट को बीजेपी के बागियों से भी लड़ना होगा. आज अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब सांसद हरीश द्विवेदी के प्रतिनिधि रह चुके और बीजेपी के कद्दावर नेता आशीष शुक्ला टिकट ना मिलने के बाद निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के लिए पहुंच गए. आशीष शुक्ला की पत्नी नेहा शुक्ला ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका बस्ती सीट के लिए अपना पर्चा भर दिया है. इसके बाद यह माना जा रहा है कि बीजेपी और सपा का राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकता है.

बीजेपी नेता की आंखों में आसू 
एबीपी गंगा से बात करते हुए बीजेपी के नेता आशीष शुक्ला ने बताया कि 18 साल तक उन्होंने पार्टी की सेवा की और जब वक्त आया कि पार्टी उन्हें सम्मान दे तो उन्हें दरकिनार कर दिया गया और दूसरे नेता को टिकट दे दिया गया, इस बात को कहते कहते बीजेपी के बागी नेता आशीष शुक्ला भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. आशीष शुक्ला ने कहा कि उनके आंसुओं की अहमियत जनता समझेगी और बीजेपी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

बीजेपी प्रत्याशी ने क्या कहा
वहीं नगर पालिका की बीजेपी प्रत्याशी सीमा खरे ने अपने पति के साथ नामांकन किया. भाजपा नेता अनूप खरे ने कहा कि जनता सीएम योगी के कामों पर वोट देगी. उन्होंने मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने का वादा किया और कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है और वे अध्यक्ष बनकर सीवर प्लांट पर सबसे पहले काम करेंगी. प्रत्याशी सीमा खरे ने कहा कि घर की गृहस्थी को तो वो अच्छे से संभाल रही हैं और नगर पालिका को भी अच्छे से चलाएंगी.

खेल बिगाड़ सकते हैं बागी
वहीं बस्ती नगर पालिका की लड़ाई त्रिकोणीय हो सकती है. बीजेपी और सपा में तो टक्कर थी ही और अब बीजेपी के बागी भी दोनों उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ सकते हैं. गौरतलब है कि एक ही जाति से सपा और बीजेपी के कैंडिडेट आमने सामने हैं. बीजेपी के बागी नेता ब्राह्मण हैं जो इस लड़ाई को दिलचस्प बना रहे हैं. बीजेपी ने सपा के कायस्थ कैंडिडेट के सामने एक कायस्थ उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारकर कार्ड खेला है. जनता के मन में क्या है यह तो मतगणना के दिन ही पता चल सकेगा.

UP Politics: अखिलेश यादव के साथ सीएम नीतीश फूकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल, कहा- 'हमारा रिश्ता पुराना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget