एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के साथ सीएम नीतीश फूकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल, कहा- 'हमारा रिश्ता पुराना'

UP News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने तय किया है कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करें और बीजेपी से पूरे देश को मुक्ति मिले. इसके साथ ही जदयू नेता ने कहा हम मिल जुलकर साथ चलेंगे.

Uttar Pradesh News: राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात करके प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि जिस तरह लोकतंत्र पर खतरा है, महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है बीजेपी को हटाने के लिए हम आपके साथ हैं.

क्या कहा नीतीश ने
वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, हमने तय किया है कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करें और बीजेपी से पूरे देश को मुक्ति मिले. उन्होंने कहा कि काम नहीं, केवल प्रचार हो रहा है. हम लोग एकसाथ मिलकर आगे बढ़ें और अगले चुनाव में एकसाथ मिलकर लड़ेंगे तो देशहित में अच्छा होगा. नीतीश ने कहा कि हमारा रिश्ता पुराना है. हम मिल जुलकर साथ चलेंगे. देश के अन्य जगहों के हित में बातचीत किया है, बाकी पार्टियों से भी बात करके एकजुट करें.

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि ये लोग शासन कर रहे हैं, कोई काम नहीं हो रहा है, सिर्फ प्रचार-प्रसार हो रहा है. ऐसी स्थिति में अधिक से अधिक पार्टियों के साथ बातचीत चल रही है. उसी सिलसिले में हम लोग भी बैठकर बातचीत किए हैं. जैसा उन्होंने कहा हमने तय किया है कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करें और मिलकर काम करेंगे ताकि यह देश आगे बढ़े और बीजेपी से देश को मुक्ति मिले.

नीतीश कुमार ने कहा कि, देश के इतिहास को बदलने के चक्कर में लोगों को जाना चाहिए. सब एक साथ मिलकर अधिक से अधिक पार्टियों को एक साथ मिलाकर आगे बढ़ें और अगले चुनाव में सब एक साथ मिलकर लड़ेंगे तो बहुत फायदा होगा. यह देश के हित में होगा.

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव भी पहुंचे साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'कश्मीर को मिले पहचान रखने का अधिकार', आर्टिकल-370 पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget