एक्सप्लोरर

UP Nikay Chuanv 2023: पीलीभीत में बारिश ने बिगाड़ा पूर्व चेयरमैन का सियासी समीकरण, निकाय चुनाव से पहले खुली पोल

Pilibhit News: पीलीभीत में लगातार हो रही बारिश ने निकाय चुनाव को लेकर पूर्व चेयरमैन रही विमला जायसवाल का सियासी समीकरण बिगाड़ दिया है. जगह-जगह फैले कीचड़ से लोग नाराज हैं.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी के पीलीभीत में दूसरे चरण में निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है. वैसे तो यहां पर बीजेपी, सपा और निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व चेयरमैन विमला जायसवाल के बीच टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने 15 सालों से नगर पालिका में काबिज विमला जायसवाल की पोल खोल कर रख दी या यूं कहें कि उनका सियासी समीकरण ही बिगाड़ दिया है.

पीलीभीत में लगातार बारिश के बाद आवासीय कॉलोनियों, सड़कों में गंदगी और कीचड़ की वजह से फिसलन होने से लोगों को परेशानी हो रही है. एबीपी गंगा ने जब शहर के बीच बसी आवासीय काशीराम कॉलोनी में ग्राउंड रिपोर्ट ली तो लोगों ने बताया कि नगरपालिका का कोई कर्मचारी कॉलोनी में साफ-सफाई और बिजली पानी की व्यवस्था देखने नहीं आया. अब चुनाव आए तो वोट मांगने चले. उन्होंने कहा कि वो इस बार उसे ही वोट देंगे जो कॉलोनी को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ बेहतर पानी की व्यवस्था करके दे सकेगा. 

निकाय चुनाव से पहले शहर में भरा पानी

स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी न तो सफाई करने के लिए कॉलोनी में आते हैं और ना ही खराब पड़े नलों को सुधार की कोई व्यवस्था की है. फिलहाल मैदान में बीजेपी उम्मीदवार डॉ अग्रवाल और सपा से नसीम अंसारी समेत कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. देखना होगा कि आने वाली 11 मई को जनता अपने मत का प्रयोग कर किसे कमान सौंपती है. 

बारिश ने बिगाड़ा निर्दलीय प्रत्याशी का समीकरण

पीलीभीत के स्थानीय लोगों ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि तीन तीन मंजिल तक पहुंचाने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है टंकी की पाइप लाइन विषय है लेकिन कई दिनों से बिजली व्यवस्था ठप है. बिजली-पानी की कोई व्यवस्था नहीं. नालियां बंद होने से घरों में बरसाती पानी घुस जाता है. इस मामले में विमला जायसवाल ने कहा कि मैं जनता के कहने पर मैदान में हूं. मेरे साथ हर घर, हर वर्ग का समर्थन है. हम जब समाज के बीच होते है उन्हीं के लिए चेयरमैन पद चुनाव लड़ रही हूं.

ये भी पढ़ें- 'जहरीला सांप अभी भी गले में, अब हनुमान जी को छेड़ दिया!' कर्नाटक में कांग्रेस के फैसले पर अपने ही उठा रहे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget