एक्सप्लोरर

Mahoba Crime: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, FIR दर्ज

Mahoba Crime News: मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि पिछले तीन माह से एक युवक कोचिंग और स्कूल आते-जाते उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था. अब छात्रा ने लड़के से परेशान होकर खौफनाक कदम उठा लिया है.

Mahoba Crime News Today: महोबा में एक छात्रा ने शोहदे (बदमाश, लुच्चा) की छेड़खानी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया,जिसकी इलाज के दौरान मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया है. मृतिका के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक और उसके परिजनों पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है. पुलिस ने परिवार को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है. 

मामला शहर कोतवाली के मोहल्ला शेखनपुरा का है. बताया जाता है कि शहर के मोहल्ला शेखनपुरा निवासी 16 वर्षीय छात्रा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की थी, जिससे परिवार में भी खुशी थी मगर ये खुशी आज मातम में उस समय बदल गई जब छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दें दी.

आते-जाते छात्रा से करता था छेड़खानी?

मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि पिछले तीन माह से एक युवक आए दिन कोचिंग और स्कूल आते जाते छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था. जिससे छात्रा परेशान चल रही थी. छात्रा ने अपने पिता और परिजनों को शोहदे की हरकतों को बताया मगर समाज में बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की. जिससे आरोपी युवक के हौसले और बढ़ गए और वो आए दिन छात्रा को रोककर छेड़खानी करता था.जिससे छात्रा बमुश्किल बचकर आती जाती.
Mahoba Crime: छेड़खानी से परेशान छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, FIR दर्ज

परेशान होकर छात्रा ने की कॉलेज जाने से इंकार

बीते रोज जब छात्रा बाजार जा रही थी तभी आरोपी युवक ने उसका रास्ता रोककर जबरन छेड़खानी कर दी. यहीं नही शादी के लिए दवाब बनाकर सिरफिरे ने छात्रा को धमकाया. युवक की धमकी से डरी सहमी छात्रा ने अपने पिता से आपबीती बताई और कॉलेज जाने से ही मना कर दिया. पिता ने बताता है कि इसको लेकर आरोपी के घर जाकर उलाहना दिया मगर आरोप है कि वहां भी युवक और उसके परिजनों ने अभद्रता कर गाली गलौज कर दी. जिससे आहत छात्रा ने घर में ही जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया.

आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज

छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजन शव लेकर शहर कोतवाली पहुंचे, जहां नामजद आरोपी सजातीय युवक अमन के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई. इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत जहर खाने से हुई है. आत्महत्या को लेकर परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. जिस आधार पर जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्यवाही की जायेगी.

ये भी पढ़ें: Ravi Kishan News: रवि किशन के लिए आई बड़ी खुशखबरी, कोर्ट से मिली राहत, कथित बेटी की याचिका खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget