एक्सप्लोरर

Bhadohi Crime News: अंग्रेजी शराब की बोतल में नकली शराब भरकर बेचती थी गैंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपी हरियाणा और चंडीगढ़ से नकली शराब बेचते हैं. ये नकली शराब को अंग्रेजी ब्रांड्स की बोतलों में भरकर पेटी में पैक कर देश के विभिन्न राज्यों में ऊंचे दामों में बेचते थे.

UP Crime News: भदोही जनपद के रास्ते से हो रही अवैध शराब तस्करी पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी हासिल की है. हरियाणा और चंडीगण सहित देश के अन्य राज्यों में तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गैंग के सरगना समेत तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से छह चक्का ट्रक सहित 366 पेटी में 3210 लीटर अवैध अग्रेजी शराब और एक कार बरामद की है. नकली शराब को बिहार बेचने जा रहे सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा
पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन किया जा रहा है. जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और क्षेत्राधिकारी भदोही अजय कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व सदर कोतवाली की संयुक्त टीम ने गांधी चौक इन्द्रामिल और जीवनदीप हास्पिटल के बीच में रात करीब साढ़े 11 बजे अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गैंग के सरगना सहित उसके अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उनके कब्जे से तस्करी का 366 पेटी में 3210 लीटर अवैध अग्रेजी शराब एक ट्रक 6 चक्का और एक कार बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया की पकड़े गए सभी तस्करों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी.

असली पैकिंग में नकली शराब
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया की पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में पता चला है कि गैंग के सरगना कुलदीप शर्मा और राजन विक्रम सिंह दिल्ली और राकेश जाट, ट्रक चालक नरेश राजपूत सिरगौर हिमाचल प्रदेश का है. ये सभी लोग एक संगठित गिरोह बनाकर शराब तस्करी का काम करते हैं, जो हरियाणा और चंडीगढ़ से नकली शराब बेचते हैं. नकली शराब को अंग्रेजी ब्रांड्स की बोतलों में भरकर पेटी में पैक कर देश के विभिन्न राज्यों में ऊंची कीमत पर बेचते हैं. बिक्रि के पश्चात जो पैसा इन लोगों को मिलता है उसे ये लोग हिस्सेदारी के अनुसार आपस में बटवारां कर लेते है. पकड़ी गई अवैध और नकली शराब को पानीपथ हरियाणा से लादकर वाराणसी होते हुए बिहार बेचने जा रहे थे कि यूपी की भदोही पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए.

ये भी पढ़ें

Kasganj News: सिकंदरपुर में एक रास्ते को लेकर दो पक्षों में छिड़ा विवाद, पुलिस ने हिरासत में लिया

Noida: अब डॉक्टरों की 8 बजे के बाद अस्पताल में एंट्री होगी बंद, वक्त पर नहीं पहुंचने पर होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget