एक्सप्लोरर

Sambhal News: संभल में छेड़खानी का विरोध करने पर भिड़े दो समुदाय, जमकर हुआ पथराव, छह गिरफ्तार

Sambhal News: सीओ दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के गेट पर खड़े होने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया. जिसमें एक पक्ष द्वारा मारपीट व पथराव किया गया.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) में छात्राओं से छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट हो गई. देखते ही देखते ये विवाद दो समुदायों के बीच पथराव और मारपीट में तब्दील हो गया. इस विवाद में दो महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस (Police) ने इस मामले में 13 नामजद समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्द कर लिया है. गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है. 

छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाद

ये घटना चंदौसी तहसील क्षेत्र के मझावली गांव में आरपी सिंह पब्लिक स्कूल है. खबर के मुताबिक इस स्कूल में गांव का ही विशाल नाम का युवक काम करता है. बताया जा रहा है कि रविवार को स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हो रही थी. इसी दौरान स्कूल के गेट पर दूसरे समुदाय के युवक आकर खड़े हो गए और स्कूल आने वाली छात्राओं से छेड़खानी करने लगे जिसका विशाल ने विरोध किया और उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया. जिसपर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद कुछ लोगों ने उनका बीच-बचाव करवा दिया.

आपस में भिड़ दो समुदाय

स्कूल में मामला शांत होने के बाद जब विशाल अपने भाई विवेक के साथ घर जा रहा था, तभी रास्ते में दूसरे समुदाय के युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच विवेक मौके से भाग गया और परिजनों को घटना की सूचना दी. ये सुनते ही विशान के पिता घनश्याम, मां इंद्रवती व दादी किशनवती और गांव के रहने वाले अंशु गिरि मौके पर पहुंच गए. इसके बाद विवाद और बढ़ गया. हमलावरों ने दोनों महिलाओं समेत पांचों लोगों को पीटकर घायल कर दिया. विवाद बढ़ता देख गांव के दूसरे लोग भी मौके पर पहुंच गए और फिर दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया. 

देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि गांव में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे. गांव में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसा माहौल बन गया और लोग चीखने-चिल्लाने लगे. गांव में बवाल की सूचना पर एएसपी श्रीशचंद्र, सीओ दिनेश कुमार, थाना बनियाठेर इंचार्ज, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस को देख आरोपी भागने लगे. पुलिस ने घायल विशाल और उसके परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वहीं 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है. 

6 आरोपी मौके से गिरफ्तार
सीओ दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के गेट पर खड़े होने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया. जिसमें एक पक्ष द्वारा मारपीट व पथराव किया गया. पुलिस ने इस मामले में अकरम, रिहान, मोहम्मद साजिद, महरवान, असलम, शानू, शेर मोहम्मद, शहनवाज, नदीम, निजामुद्दीन, शमशाद, मुशब्बर, मोहम्मद जैद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. इनमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकियों के लिए दबिश दी जा रही है. गांव में शांति व्यवस्था के लिए पीएसी तैनात की गई है. 

ये भी पढ़ें- अपर्णा यादव को लेकर यूपी BJP के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान, खतौली उपचुनाव पर किया ये दावा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget