एक्सप्लोरर

Pahalgam News: 'मुसलमानों को निशाना बनाने वालों और आतंकियों की मानसिकता एक'- सपा सांसद

Afzal Ansari News: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद कई स्थानों पर मुसलमानों और कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाए जाने की निंदा की है.

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अफजाल अंसारी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश में कई स्थानों पर मुसलमानों और कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि नफरत फैला रहे 'सरकार समर्थित' लोगों और आतंकवादियों की मानसिकता एक ही जैसी है.

पहलगाम की घटना मोदी सरकार की विफलता है- अंसारी 

अंसारी ने बुधवार रात बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय के आवास पर एक मांगलिक कार्यक्रम से इतर 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘पहलगाम की घटना केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलता है.’’ उन्होंने कहा कि जहां पर घटना हुई, वह स्थान पाकिस्तान की सीमा से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर है. उन्होंने कहा ‘‘आतंकवादियों में इतना साहस कहां से आ गया कि वह इतनी दूर से चलकर पहलगाम पहुंच गए? यह समय है उन्हें जवाब देने का. अगर मिलीभगत नहीं है तो भारत को चढ़ाई करनी चाहिए. पाकिस्तान के कब्जे के कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाना चाहिए.’’

उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम समाज और कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाने की निंदा की है. सपा सांसद ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पंजाब के पटियाला में कश्मीरी छात्रों पर कुछ दक्षिणपंथी समूहों के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था. उनके मुताबिक, हरियाणा में भी मुसलमान की दुकानों में तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई. देश में कई अन्य जगहों पर भी इसी तरह की वारदात हुई हैं.

धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश

अंसारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान से आकर निरीह लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों और देश में धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे लोगों की मानसिकता एक ही है. देश की जनता इन्हें पहचान चुकी है.’’ उन्होंने दावा किया कि एक तरफ विदेशी आक्रमणकारी हैं तो दूसरी तरफ सरकार द्वारा प्रायोजित और प्रशिक्षित नफरती और शरारती तत्व हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे तत्वों को संरक्षण प्रदान कर रही है, जिसके कारण ये देश के विभिन्न हिस्सों में धर्म और जाति के नाम पर गुंडागर्दी कर रहे हैं. उन्होंने कहा ‘‘कहीं कश्मीरी छात्रों और मुस्लिमों को उत्पीड़ित किया जा रहा है तो कहीं दलित सांसद राम जी लाल सुमन को धमकाया जा रहा है.’’

पीओके को हम भारत का हिस्सा मानते हैं- अंसारी 

अंसारी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, ‘‘पूरा भारत एक मत है. जो पाक अधिकृत कश्मीर है उसको भारत में मिला लेने का यह अच्छा अवसर है. उनके गुनाहों की सजा भी उनको दी जाएगी और जो भारत का ही है, उसे भारत में मिला लिया जाए. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को हम भारत का हिस्सा मानते हैं.’’

सपा सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना कराए जाने के निर्णय को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के दबाव का नतीजा बताते हुए कहा कि आने वाले समय में सरकार को जाति आधारित जनगणना के निष्कर्ष के मुताबिक अब तक वंचित रहे लोगों को उनका हक देना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें -

नेहा सिंह राठौर पर एक और मामला, लोकगायिका बोलीं- ये है इनकी छप्पन इंच की छाती और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर ओपी राजभर की पार्टी की हुंकार! आंदोलन का ऐलान
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर ओपी राजभर की पार्टी की हुंकार! आंदोलन का ऐलान
बाराबंकी: चलती कार बनी आग का गोला, लॉक जाम होने से जिंदा जला शख्स
बाराबंकी: चलती कार बनी आग का गोला, लॉक जाम होने से जिंदा जला शख्स
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget