एक्सप्लोरर

नेहा सिंह राठौर पर एक और मामला, लोकगायिका बोलीं- ये है इनकी छप्पन इंच की छाती और...

Neha Singh Rathore: भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं. लखनऊ के बाद अब अयोध्या की एसीजेएम कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद दाखिल हो गया है.

Neha Singh Rathore News: पहलगाम हमले को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. लखनऊ के बाद अब अयोध्या के एसीजेएम कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद दाखिल हो गया है. ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह के जरिए परिवाद दाखिल किया है. जिसमें उन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. 

अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह ने कहा कि नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम जैसे संवेदनशील मामले पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के बाद सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि नेहा राठौर ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खिलाफ पोस्ट किया जिसमें आरोप लगाया कि बिहार चुनाव में सियासी लाभ पाने के लिए ये हमला करवाया गया है. 

नेहा राठौर के खिलाफ अयोध्या में परिवाद दाखिल
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि नेहा सिंह राठौर के पोस्ट को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी शेयर किया. इस पोस्ट को शेयर करने का मतलब है कि नेहा सिंह राठौड़ का संबंध आतंकवादी देश पाकिस्तान से है उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए. उनका ये ट्वीट देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है. परिवार में मांग की गई कि उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. अभिव्यक्ति का आजादी के नाम पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है. 

इस पूरे मामले पर नेहा राठौर की प्रतिक्रिया भी सामने आई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि 'बीजेपी एक मामूली लड़की के सवालों से इस कदर डर गई है कि शिकायत पे शिकायत दर्ज़ करवा रही है. ये है इनकी छप्पन इंच की छाती और लाल आंखें, जो पाकिस्तान की बजाय मुझे दिखा रहे हैं. अब इन्हें मैं नहीं, देश जवाब देगा. इन्हें देश बताएगा कि बेटियां कैसे बचाते हैं.' 

मायावती और आकाश आनंद के विरोध के बाद बैकफुट पर सपा! कार्यकर्ताओं को दी सख्त नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget