एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में प्राइमरी टीचर की होगी ऑनलाइन अटेंडेंस, 20 नवंबर से लागू होगी व्यवस्था

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत टीचरों को अब अपनी अटेंडेंस ऑनलाइन लगानी पड़ेगी। इसके लिए उनको विद्यालय शुरू होने के पहले और विद्यालय खत्म होने के बाद अपनी अटेंडेंस लगाकर भेजना होगा। 

UP News: उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए और टीचरों पर निगरानी के साथ-साथ उनके रोजाना विद्यालय में उपस्थिती को लेकर नई व्यवस्था लागू की जा रही है. इस व्यवस्था के तहत अब प्राइमरी विभाग में कार्यरत टीचरों को रोजाना अपनी अटेंडेंस लगानी पड़ेगी. इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है. साथ ही टीचरों को सूचित करने के लिए उनके मोबाइल पर एक संदेश भी आया है. यह व्यवस्था 20 नवंबर से लागू होगी.

विभाग की ओर से परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लिये 209063 टैबलेट्स उपलब्ध कराये जा रहे हैं. विभाग की ओर से टेबलेट उपलब्ध कराये जाने तक पंजिका में समस्त अध्यापकों/कार्मिकों द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज कराए गए अपने मोबाइल नंबर से अपनी उपस्थिति रोजाना दर्ज करानी होगी. जिसके बाद इसे प्रधानाध्यापक द्वारा उपस्थिति प्रमाणित की जायेगी.

जियो फेंसिंग के माध्यम से होगी पहचान

इसके साथ ही विद्यालयों में अध्यापकों के प्रवेश और प्रस्थान के समय के बारे में भी जानकारी दे गई है. विभाग की ओर से 01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक अध्यापकों को स्कूल में सुबह 7:45 से 8:00 बजे तक आना होगा और विद्यालय से जाने का समय दोपहर 2:15 से 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. वहीं 01 अक्टूबर से 31 मार्च के बीच आने का समय सुबह 8:45 से 9:00 बजे तक और जाने का समय दोपहर 3:15 से 3:30 बजे तक होगा.

मोबाइल/टैबलेट को जियो फेंसिंग के माध्यम से पहचाना जायेगा और पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करते समय अध्यापक/प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा. विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षकों और स्टॉफ की उपस्थिति का ऑनलाइन प्रमाणीकरण प्रधानाध्यापक द्वारा किया जायेगा.

अध्यापकों ने किया स्वागत

फिलहाल इस व्यवस्था पर अलग-अलग शिक्षकों ने एबीपी लाइव से बातचीत में इस व्यवस्था को लेकर खुलकर बात की है. कई शिक्षकों ने इस व्यवस्था को अच्छा बताया है. उनका कहना है कि अमूमन सारे शिक्षक रोजाना उपस्थित रहते हैं और अपना काम सही ढंग से करते हैं, पर कुछ लोग जो सही समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते उनके न जाने से कहीं ना कहीं शिक्षकों की बदनामी होती है. वहीं कुछ शिक्षकों ने यह भी कहा कि पौने नौ से नौ के बीच का समय देने में कई बार अगर शिक्षक एक-दो मिनट आगे पीछे होता है तो उसके लिए समस्या होगी.

कुछ ने गिनाई अव्यवस्था

वहीं ग्रामीण अंचल में कार्यरत कुछ शिक्षकों ने इस व्यवस्था का स्वागत करते हुए कहा कि हम डिजिटलाइजेशन की तरफ हम आगे बढ़ रहे हैं.  टैबलेट का बजट सरकार ने दिया है और टैबलेट आ रहा है, लेकिन पिछले 70 सालों से शिक्षक स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए टेबल और बेंच की व्यवस्था चाहते हैं. आज भी बच्चों को टाट पट्टी पर बैठना पड़ता है. सरकार को उसके लिए लंबे समय से बजट मांगा जा रहा है पर सरकार के पास मूलभूत सुविधाएं देने के लिए बजट नहीं है.

यह भी पढ़ेंः 
New Delhi Darbhanga Express: 'इटावा में ट्रेन में आग की घटना की हो जांच', अखिलेश यादव बोले- दोषियों को दंडित किया जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget