एक्सप्लोरर

यूपी के इन 17 शहरों में घर के बाहर ही मिलेगी पार्किंग की सुविधा, जानें- क्या है सरकार का प्लान?

UP News: उत्तर प्रदेश में  जिन चार पाहिया मालिकों  के पास रात में वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं है, उनके नगर निगम द्वारा रात्रि पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए कुछ चार्ज देने होंगे.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में चार पहिया वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर आई है. अब जिनके घरों में चार पहिया वाहन खड़ा करने की जगह नहीं है, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. अब आपको रात में घर के बाहर नगर निगम द्वारा चिह्नित स्थान पर वाहन खड़ा करने की सुविधा मिलेगी. इसके लिए आपको नगर निगम को मामूली चार्ज देना होगा.

जानकारी के मुताबिक नगर निगम रात्रि पार्किंग के लिए जमीन आरक्षित करेगा. इसके साथ ही शहरों में जाम की समस्या को देखते हुए त्योहारों व मेलों के मौके पर फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग की वैकल्पिक सुविधा दी गई है. हालांकि हरियाली वाले स्थानों पर पार्किंग का ठेका नहीं दिया जाएगा. शासन ने नई नियमावली के तहत पार्किंग की दरें भी तय कर दी हैं. नगर विकास विभाग ने कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश नगर निगम (पार्किंग स्थान का सन्निर्माण, अनुरक्षण और प्रचालन) नियमावली-2025 की अधिसूचना जारी कर दी है. 

प्रथम चरण में इन शहरों में होगी सुविधा
इसके तहत प्रथम चरण में लखनऊ, कानपुर, आयोध्या, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फिरोजाबाद, बरेली, मधुरा, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, शाहजहांपुर व सहारनपुर में यह सुविधा होगी. नगर निगमों में नगर आयुक्त को अध्यक्षता में 12 सदस्यीय कमेटी होगी. सहायक अभियंता को इसका सदस्य सचिव बनाया जाएगा. कमेटी 90 दिनों में पार्किंग स्थलों की सूची जारी करेगी. पीपीपी मॉडल पर भी पार्किंग की सुविधा विकसित करने के लिए लाइसेंस दिया जाएगा.

इसके तहत सिटी बसों और मेट्रो रेल से चलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा. रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कार्यालय, स्कूल, डिग्री कॉलेज, छात्रावासों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों, व्यवसायिक भवनों के पास लोगों की सुविधाओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. गलियों और मिश्रित भू-उपयोग वाले स्थानों पर भी पहली बार पार्किंग ठेका देने की व्यवस्था की गई है.

इनके लिए पार्किंग व्यवस्था होगी अनिवार्य
इसके अलावा सभी सार्वजनिक, व्यावसायिक और संस्थागत भवनों में समुचित पार्किंग की व्यवस्था कराना अनिवार्य होगा. बड़े पार्किंग स्थलों पर कार बाजार के साथ उसमें कार धुलाई की व्यवस्था भी होगी. विदेशों की तर्ज पर मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था होगी, जहां पर लिफ्ट के माध्यम से कारों को पार्क करने की व्यवस्था होगी.

पार्किंग संचालन के लिए लाइसेंस जरूरी
नई व्यवस्था के तहत खुले स्थान पर भी पार्किंग का ठेका दिया जाएगा. मैदान, चौड़े फुटपाथ वाले स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी. कोई भी व्यक्ति मनमाने तरीके से अपने घर के बाहर या फिर अपनी खाली जमीन पर पार्किंग नहीं चला पाएगा. उसे ऐसी पार्किंग चलाने के लिए नगर निगम से आवश्यक रूप से लाइसेंस लेना होगा. इसके अलावा भूमिगत पार्किंग के लिए उपरी भाग पर 95 फीसदी हरियाली होनी चाहिये. नगर आयुक्त 30 दिनों में कोई भी ठेका रद्द कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: UP Ka Mausam: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ पड़ी बौछारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार चर्चा नहीं चाहती, लोकतंत्र का मजाक बनाया', विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव
'सरकार चर्चा नहीं चाहती, लोकतंत्र का मजाक बनाया', विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले सपा सांसद रामगोपाल यादव
नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget