एक्सप्लोरर

UP Ka Mausam: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ पड़ी बौछारें

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है. पूर्वी और पश्चिमी संभागों के लगभग 25 जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ बौछारें पड़ीं, जिससे लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिली है.

UP Weather Update: मई की तपिश के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है. गुरुवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला. पूर्वी और पश्चिमी संभागों के लगभग 25 जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ बौछारें पड़ीं, जिससे लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिली है.

प्रभावित जिलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सबसे अधिक चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. राजधानी लखनऊ में भी सुबह-सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला. आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं. इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे सुबह के समय मौसम सुहावना हो गया.

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा, 'यह मौसमी गतिविधि उत्तर प्रदेश को प्रभावित करने वाले विक्षोभ के प्रभाव के कारण है, जिसके परिणामस्वरूप गुरुवार को कई जिलों में तेज हवाएं चली और बूंदाबांदी हुई.'

यूपी के कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में इसी तरह की स्थिति का अनुमान लगाया है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, तराई और दक्षिणी क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. गर्मी से संभावित राहत की इस संक्षिप्त अवधि के बाद, पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.

गुरुवार को सबसे गर्म रहा वाराणसी
गुरुवार को दिन चढ़ने के साथ ही, अधिकांश क्षेत्रों में चटख धूप खिलने लगी, जिससे तापमान में फिर से वृद्धि दर्ज की गयी. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान वाराणसी में दर्ज किया गया, जहां पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. बस्ती में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को भारतीय सेना दे रही कड़ा जवाब, राकेश टिकैत बोले- '...अफवाह पर विश्वास ना करें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget