एक्सप्लोरर

UP News: BSA और दो शिक्षकों से परेशान प्रिंसिपल ने स्कूल में सुसाइड किया, नोट में लिखा- 'यातनाओं से मरना ही अच्छा'

प्रधानाचार्य संजीव अमरोहा के गजरौला थाना इलाके के सुल्तानठेर गांव में आदर्श जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे. वह मूल रूप से बछरायूं इलाके के जमनाबाद गांव के रहने वाले थे.

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल ने साथी अध्यापकों और बीएसए के उत्पीरण से तंग आकर स्कूल में ही फांसी के फंदे पर लटक कर आत्म हत्त्या कर ली. मृतक शिक्षक संजीव ने 18 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है. सुसाइड नोट में स्कूल के दो शिक्षक और बीएसए को जिम्मेदार ठहराया है और अपना दर्द बयां किया है. 

बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल सुबह जल्दी स्कूल आ गए थे. उन्होंने स्कूल ऑफिस में ही फांसी लगाई है, इसके बाद बाकी टीचर और छात्र स्कूल आए तब मौत का पता चला. स्कूल में प्रधानाचार्य के सुसाइड की खबर के बाद पुलिस और प्रशासन के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर कमरे की जांच की फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है. 

सुसाइड नोट में क्या लिखा
प्रधानाचार्य संजीव अमरोहा के गजरौला थाना इलाके के सुल्तानठेर गांव में आदर्श जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे. वह मूल रूप से बछरायूं इलाके के जमनाबाद गांव के रहने वाले थे. प्रधानाचार्य का स्कूल के ही दो साथी अध्यापकों से विवाद चल रहा था. घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. संजीव कुमार ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अपने साथी अध्यापकों राघवेंद्र सिंह, सरिता सिंह और बीएसए मैडम से दुखी होकर आत्महत्या कर रहा हूं.

राघवेंद्र और सरिता गाली गलौज करते हैं, उनकी यातनाओं से तो मरना ही अच्छा है. मैं उनकी दबंगई 2 अप्रैल 2019 से झेल रहा हूं. मैं इनकी जांच सीबीआई से करवाना चाहता हूं. उन्होंने लिखा कि मेरी सभी अधिकारियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि जांच करता मुरादाबाद मंडल का ना हो क्योंकि उनकी दबंगई पूरे मंडल में चलती है. प्रताड़ना की सारी दास्तां सुसाइड रजिस्टर में लिखी है जो 18 पेज का है. जब तक डीएम साहिबा और बीएसए मैडम न आए तब तक मेरी बॉडी को छूना नहीं, मेरे पास स्कूल का कोई सामान नहीं है. दोनों टैबलेट नई वाली सब में रखे हैं. परिमा शर्मा को स्कूल का इंचार्ज बनाना है वही सबसे सीनियर टीचर हैं.

UP News: CM योगी का निर्देश, दुर्गा पूजा कमेटी थाना से संपर्क करें, किसी की आस्था आहत करने वाला काम न हो

क्या बोले परिजन
मृतक के बेटे अनुज सिंह ने बताया कि स्कूल टीचर पिता को प्रताड़ित करते थे. हर रोज लड़ाई करते थे. आज घर से 7 बजे निकले थे दूसरे टीचरों ने शव लटकता देख इसके बाद उन लोगों ने मुझे सूचना दी. पिता ने व्हाट्सएप पर मुझे मैसेज भी किया था, लेकिन देखने से पहले डिलीट कर दिया था. कल रात से वे परेशान दिख रहे थे. हमने उनसे पूछा भी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया. 

अमरोहा की जिला अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि कंपोजिट स्कूल के प्रधानाचार्य के द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिली है. हमने पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है. आखिर अध्यापक ने आत्महत्या क्यों की और क्या परिस्थितियों रही थी, इन सब बातों की जांच की जाएगी. शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget