एक्सप्लोरर

Rampur Bypoll: रामपुर में मंत्री जितिन प्रसाद बोले- 'आजम खान का इमोशनल कार्ड नहीं चलेगा, जनता सब जान चुकी है'

Rampur Bypoll: जितिन प्रसाद ने रामपुर में कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के कार्यकाल में सभी विपक्ष के किले ढह गए हैं. 8 तारीख को जो परिणाम आएगा उसमें रामपुर सदर में कमल का फूल खिलेगा.

Rampur By-Election 2022: यूपी सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) रामपुर (Rampur) पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना (BJP Candidate Akash Saxsena) के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (SP) और आजम खान (Azam Khan) पर निशाना साधा और दावा किया कि पीएम मोदी (PM Modi) और सीएम योगी (CM Yogi) के कार्यकाल में विपक्ष के सारे समीकरण ध्वस्त हो गए हैं. जितिन प्रसाद ने कहा कि अब आजम खान का इमोशनल कार्ड भी नहीं चलने वाला है क्योंकि जनता सबकुछ जान चुकी है.

मंत्री जितिन प्रसाद देर शाम रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के ज्वाला नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क पहुंचे. जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए जितिन प्रसाद ने बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना के लिए जनता से वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रामपुर में अब विकास की गंगा बहेगी.

विपक्ष के सारे समीकरण हुए ध्वस्त

मंत्री जितिन प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "मैं दावे के साथ कह सकता हूं जो कभी नहीं हुआ, वो अब होने वाला है. प्रधानमंत्री जी के साढ़े आठ वर्ष का कार्यकाल और माननीय मुख्यमंत्री जी के साढ़े पांच वर्ष के कार्यकाल में सभी विपक्ष के किले ढह गए हैं और नए समीकरण दिखाई दे रहे हैं. देश हित को ध्यान में रखते हुए देश-प्रदेश की जनता और रामपुर सदर की जनता बीजेपी को पूर्ण समर्थन देगी और आप देखिएगा 8 तारीख को जो परिणाम आएगा उसमें रामपुर सदर में कमल का फूल खिलेगा. 

आजम खान के इमोशनल कार्ड पर कही ये बात
सपा नेता आजम खान के इमोशनल कार्ड खेलने के सवाल पर मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा अब कोई कार्ड नहीं चलने वाला है. जनता परिपक्व है, सब देख चुकी है, सब जान रही है. जिस वजह से रामपुर का विकास नहीं हो पाया है. इतनी मिले और कारखाने जिस व्यक्ति की वजह से यहां पर बंद हो गए उसको सबक सिखाने का जनता ने मन बना लिया है. एक तरफ योगी सरकार विकास और सभी को साथ लेकर चल रही है. रामपुर लोकसभा का उपचुनाव भी आपने देखा, यहां का परिणाम बीजेपी के पक्ष में आया. उन्होंने कहा कि मैं कह सकता हूं यहां के रामपुर सदर का जो रुझान और जनता का जो लगाव दिख रहा है उसमें रिकॉर्ड मतों से बीजेपी प्रत्याशी की जीत होगी. 

वहीं जब मंत्री जितिन प्रसाद से 30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने सवाल पर कहा कि 'विभाग पूरी तेजी से और रात दिन काम कर रहा है और जो लक्षित सड़कें थी उसको लेकर 99% काम हो चुका है जो सड़कें बिल्कुल ध्वस्त होंगी. उसके लिए अभी विधानसभा में और सरकार पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है बजट मांगा जाएगा और पूरी मरम्मत की जाएगी. मुख्यमंत्री जी का जो निर्देश है उसको विभाग रात दिन मेहनत करके जनता के लिए सड़कों को सुगम बना रहा है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: पिछले महीने यूपी की राजनीति के 5 बड़े फैसले, चाचा के साथ आने और BJP के कदम से मिली सपा को राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget