एक्सप्लोरर

UP Politics: पिछले महीने यूपी की राजनीति के 5 बड़े फैसले, चाचा के साथ आने और BJP के कदम से मिली सपा को राहत

यूपी में उपचुनाव (UP By-Election) के एलान के बाद से कुछ ऐसे फैसले हुए जिससे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को सीधे तौर पर राहत दी. बीजेपी (BJP) के भी एक फैसले ने सपा को राहत दी है.

UP By-Election 2022: उत्तर प्रदेश में तीन सीट मैनपुरी (Mainpuri), रामपुर (Rampur) और खतौली में उपचुनाव (Khatauli Bypoll) हो रहा है. इस दौरान यूपी की राजनीति में नवंबर महीने के दौरान कुछ ऐसे फैसले हुए जिसने काफी सुर्खियां बटोरी. हालांकि चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के साथ आने और बीजेपी (BJP) के एक फैसले ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को काफी राहत मिली.

मैनपुरी से डिंपल यादव उम्मीदवार- नेताजी के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव हो रहा है. इस सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर है. एक ओर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा के टिकट पर मैदान में हैं तो दूसरी ओर बीजेपी से रघुराज शाक्य चुनाव लड़े रहे हैं. ऐसे में नेताजी की सियासी विरासत को संभालने की जिम्मेदारी अभी डिंपल यादव के कंधों पर डाली गई है.

बीजेपी ने रघुराज शाक्य को बनाया प्रत्याशी- बीजेपी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए रघुराज शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है. हालांकि प्रत्याशी के एलान से पहले यहां नेताजी की छोटी बहू अपर्णा यादव के उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी. अपर्णा यादव ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात की. लेकिन रघुराज शाक्य के उम्मीदवार बनाए जाने के बीजेपी के फैसले ने यादव परिवार और सपा को बड़ी राहत दी.

UP By-Election 2022: नवंबर में यूपी की इन 10 तस्वीरों ने पैदा की बड़ी राजनीतिक हलचल, दूसरी ने यादव परिवार को असमंजस में डाला

फिर साथ आए अखिलेश और शिवपाल- विधानसभा चुनाव के बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच की नाराजगी किसी से छिपी नहीं थी. लेकिन नेताजी के निधन और फिर शिवपाल सिंह यादव के रूख ने सपा प्रमुख को बड़ी राहत दी. अब मैनपुरी में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव फिर साथ आ गए हैं. इसके बाद मैनपुरी उपचुनाव में पूरा यादव कुनबा एकजुट दिख रहा है.

ओम प्रकाश राजभर ने उपचुनाव में उतारा प्रत्याशी- यूपी उपचुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर अटकलें चल रही थी. लेकिन उपचुनाव में सुभासपा ने मैनपुरी और खतौली में अपना उम्मीदवार उतार दिया. जिसके बाद बीजेपी से गठबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है. हालांकि एक मीडिया चैनल से बाचतीच के दौरान सुभासपा प्रमुख ने मायावती से भी बात करने की बात स्वीकार की है.

उपचुनाव से कांग्रेस और बीएसपी बाहर- यूपी उपचुनाव में कांग्रेस और बीएसपी के उम्मीदवार नहीं उतारने की वजह से चुनाव रोचक हो गया है. इस उपचुनाव में बीजेपी और सपा के बीच सीधा मुकाबला हो गया है. हालांकि इन दोनों ही पार्टियों का वोट किस तरफ जाएगा, इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें चल रही है. ये वोटर्स जिस तरफ जाएंगे, वो चुनाव परिणाम को प्रभावित करेंगे.

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला

वीडियोज

India-US Trade Deal:भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर Congress ने साधा निशाना, कह दी बड़ी बात! | America
IPO Alert: Fractal Analytics IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Ola Uber Strike | T20 World Cup | Pappu Yadav Arrest | Janakpuri
Pappu Yadav Arrested: पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत...क्या सच हुई पप्पू यादव की भविष्यवाणी? |Patna

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
Army Secrets: सेना से रिटायर होने के बाद भी कौन-सी बातें नहीं बता सकते जवान? ताउम्र रखना पड़ता है राज
सेना से रिटायर होने के बाद भी कौन-सी बातें नहीं बता सकते जवान? ताउम्र रखना पड़ता है राज
रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी; 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी; 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
Embed widget