एक्सप्लोरर

UP: बहुमंजिला इमारत में लगी आग, चौथी मंजिल तक जाने में दमकल को लगे कई घंटे, सुबह बरामद हुए 5 शव

आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मियों को चौथी मंजिल तक पहुंचने में कई घंटे लग गए. शव सुबह करीब छह बजे उसी मंजिल से बरामद किए गए.

Kanpur News: कानपुर के प्रेम नगर क्षेत्र स्थित चमनगंज इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग में दंपति और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस सूत्रों सोमवार को बताया कि प्रेम नगर थाना क्षेत्र के चमनगंज इलाके में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर जूता बनाने की फैक्टरी लगी थी.

अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मोहम्मद दानिश (45) और उसकी पत्नी नाजनीन सबा (42) के शव इमारत की चौथी मंजिल से रात करीब एक बजे बरामद किए गए. दंपति की तीन बेटियों- सारा (15), सिमरा (12) और इनाया (सात) के शव सुबह करीब छह बजे उसी मंजिल से बरामद किए गए.

उन्होंने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मियों को चौथी मंजिल तक पहुंचने में कई घंटे लग गए. पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने रविवार रात को इमारत से आग की लपटें और धुआं निकलते देखा तो दमकल केंद्र और पुलिस को सूचना दी.

सहायक पुलिस आयुक्त (सीसामऊ) मंजय सिंह ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग भूतल में लगी और जल्द इमारत की पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया.

एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट
सिंह ने कहा, ‘‘संदेह है कि संभवत: इमारत में स्थित जूते की फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. आग के कारण कुछ घरेलू एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे स्थिति और खराब हो गई.’’

सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) टीबी सिंह ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए राहत अभियान में दमकलकर्मियों की मदद के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा की दृष्टि से आस-पास की आधा दर्जन से अधिक इमारतों से लोगों को बाहर निकाला गया है.’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को इमारत की वैधता और अग्नि सुरक्षा स्थिति की जांच करने और उसके अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget