एक्सप्लोरर

Etah News: एटा में झूठी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस की सतर्कता से जेल जाने से बचे तीन निर्दोष

Etah News: घटना की परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का गहन परीक्षण किया गया तो पुलिस को रिपोर्ट पर शक हुआ. जिसके बाद पुलिस ने एक्सपर्ट की राय मांगी, तो मामला हत्या की जगह आत्महत्या का निकला.

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) में पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया है जो सरकारी जिला अस्पताल में गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post Mortem) बनाकर निर्दोष लोगों को जेल भेजने का काम करते थे. एटा पुलिस (Etah Police) अगर समय रहते इस रैकेट का पर्दाफाश नहीं करती तो तीन निर्दोष लोगों को बेगुनाह होते हुए भी हत्या जैसे जघन्य अपराध में जेल जाना पड़ता. एटा एसएसपी के मुताबिक इससे पहले भी गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर निर्दोष लोगों को जेल भेजने की कोशिश के मामले सामने आ चुके हैं. 

दरअसल एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में दिनांक 17 मई 2022 को खेमका पेट्रोल पंप के केबिन में मिले मृतक सेल्समेन रामनरेश के शव मामले में दर्ज हत्या का अभियोग पुलिस की जांच में झूठा निकला. इस मामले मे सबसे बड़ी बात ये निकल कर सामने आई कि तीन नामजद लोगों को इस मामले मे जेल भेजने के लिए एटा जिला अस्पताल के सरकारी डॉक्टर्स ने गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाई थी. एफएसएल की लखनऊ और आगरा टीम ने इस पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट के गलत होने का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस की सतर्कता के चलते तीन निर्दोष लोग जेल जाने से बच गए. 

जानें- कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
दरअसल दिनांक 17 मई 2022 को थाना कोतवाली नगर एटा पर वादी संजू द्वारा सूचना दी गई कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में खेमका पेट्रोल पंप पर बने केबिन में उनके भाई 46 साल के रामनरेश के गले में फंदा डालकर हत्या कर दी गई. शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली नगर रामसेवक समेत 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया. जिसके बाद पुलिस ने नियमानुसार पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में एटा के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई थी. 

जांच के दौरान जब घटना की परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का गहन परीक्षण किया गया तो पुलिस को रिपोर्ट पर शक हुआ. जिसके बाद पुलिस ने एफएसएल लखनऊ से मेडिकोलीगल एक्सपर्ट की राय मांगी और घटनास्थल का सीन रिक्रिएशन हेतु एफएसएल आगरा यूनिट की एक्सपर्ट तकनीकी सहयोग लिया. दोनों एक्सपर्ट संस्थाओं की गणना देश की महत्वपूर्ण एक्सपर्ट संस्था के रूप में होती है. इन्होंने इस मामले को आत्महत्या होना बताया.  

पुलिस ने जब इस मामले की जांच को आगे बढ़ाया तो वादी, गवाहों के बयान, घटनास्थल का निरीक्षण, शरीर व कपड़ों पर कोई प्रतिरोध का निशान नहीं पाया गया था. सीसीटीवी फुटेज चैक करने से ज्ञात हुआ कि जिस कमरे मे मृतक का शव मिला था उस कमरे में मृतक के अंदर जाने के बाद और कोई व्यक्ति अंदर नहीं गया था. जिसके बाद घटना का सीन रिक्रिएशन कराया गया तो घटना गला घोटने की न होकर आत्महत्या किया जाना पाया गया.

हत्या नहीं, आत्महत्या का निकला मामला
मृतक के गले पर रस्सी का एक ही निशान पाया गया, एफएसएल टीम को गले पर अन्य किसी प्रकार का निशान नहीं मिला. मृतक रामनरेश शराब पीने का आदी था, पता चला कि किसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या की थी. इस प्रकार मेडिकोलीगल संस्थान ने ये प्रमाणित किया गया कि जिला अस्पताल में तैयार की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट फर्जी थी. इस मामले में अब विभाग की आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि खेमका पेट्रोल पंप पर बने एक कमरे में शख्स का शव लटकी हुई मिली थी, उसके सिर पर चोट के निशान थे. पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, आसपास के लोगों से पूछताछ और क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया. इस मामले में नामित अभियुक्तों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई तथ्य पुलिस को नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने एफएसएल की मेडिकल टीम का सहयोग लिया. जांच में पता चला की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट जिसमें हत्या के बारे में कहा गया था वो सही नहीं हैं, ये मामला आत्महत्या का निकला. 

एटा एसएसपी ने गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने वाले सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा का सियासी भूचाल लाने वाला दावा, कहा - केशव-ब्रजेश उखाड़ फेकेंगे योगी की कुर्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget