एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस को इनके पास से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं.

Muzaffarnagar Police Encounter: यूपी के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में गुरुवार की शाम उस समय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस (Police) ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था. इस दौरान पुलिस को बाइक से दो संदिग्ध आते दिखाई दिए, पुलिस ने जब उनको रुकने का इशारा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग (Firing) कर भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए. पुलिस को उनके पास से दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं. 

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
ये घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसोली चौकी की है. जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था. इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा लिया तो उन्होंने भागने की कोशिश की. पुलिस ने भी उनका पीछा कर घेर लिया. खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश मोतीराम और मोनू पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए. जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. 

आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस को इन बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है, इसके साथ ही इनके पास से किसानों के ट्यूबवेल को चोरी करने में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ उपकरण भी मिले हैं. पुलिस के मुताबिक इन दोनों शातिर चोरों का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी है जिन्हें पुलिस खंगालने में जुट गई है. 

सीओ बुढाना ने दी ये जानकारी
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग चल रही थी ये सुनसान इलाके हैं इस क्षेत्र से राजभाये जाते हैं. जो क्षेत्र में तार ट्यूबवेल चोरी की घटनाएं हो रही थी उसकी शिकायत ग्रामीणों ने भी की थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा भी इस पर विशेष ध्यान आकर्षित करने को कहा गया था. चेकिंग के दौरान आज हरसौली व आईसी मीरापुर ये लोग चेकिंग पर लगे हुए थे तभी दो बाइक सवारों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. 

'...किसानों की लड़ाई में इस्तीफा देकर कूद पड़ूंगा', मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक का बयान

ट्यूबवेल चोरी गैंग के सदस्य है बदमाश

पुलिस के मुताबिक इनमें से एक बदमाश पानीपत का रहने वाला है जबकि मोनू शामली का रहने वाला है. इनकी बाइक की जब तलाशी ली गई तो इनके पास से पेचकस, तार काटने का सामान मिला. ये बदमाश किसानों के ट्यूबवेल चोरी गैंग के सदस्य हैं. इनसे आगे की पूछताछ की जा रही है. इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी है. पुलिस इसे खंगाल रही है. इनके पास से दो 315 के तमंचे व पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Saharanpur News: हाथ जोड़कर एसएसपी ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला-साहब अब सुधरना चाहता हूं लेकिन... 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget