एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने 'वोटर अधिकार यात्रा' को बताया ऐतिहासिक, BJP और EC पर साधा निशाना

UP News: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक में शामिल नेताओं की मौजूदगी में शुरू होने वाली 'वोटर अधिकार यात्रा' को ऐतिहासिक बताया है.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बिहार के सासाराम में रविवार से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक में शामिल नेताओं की मौजूदगी में शुरू होने वाली 'वोटर अधिकार यात्रा' को ऐतिहासिक बताया है. कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद ने राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही इस यात्रा को आजादी के आंदोलन और महात्मा गांधी की दांडी यात्रा से जोड़ा, जो स्वतंत्रता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक थी.

उन्होंने कहा, "जब हम लोग गुलाम थे, आजाद नहीं थे, तो भारतीयों को वोट देने का अधिकार नहीं था. महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के लिए यात्रा निकाली गई. जब हम आजाद हुए तो संविधान के तहत 'एक वोटर, एक वोट' का अधिकार मिला."

'मतदाताओं के अधिकार का हो रहा हनन'

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग मिलकर मतदाताओं के अधिकारों का हनन कर रहे हैं. सीधे तौर पर वोट चोरी कर सरकार बनाई जा रही है और बिहार में मतदाताओं के वोट पर डकैती की जा रही है. संविधान में जो अधिकार मतदाताओं को मिला, आज भाजपा चुनाव आयोग के साथ साजिश कर उस अधिकार पर डकैती कर रही है.

'बिहार में 65 लाख वोटर्स के काटे गए नाम'

उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में 65 लाख वोटरों के नाम काटे गए. 2024 के लोकसभा चुनाव में धांधली हुई, जिसके कारण एनडीए की सरकार बनी, अन्यथा ऐसा नहीं होता. हम राहुल गांधी के नेतृत्व में लोगों के अधिकारों को बचाने के लिए निकले हैं. तेजस्वी यादव सहित तमाम नेता भी साथ में हैं. मुझे विश्वास है कि हम महात्मा गांधी के संकल्प को पूरा करेंगे. किसी भी कीमत पर भाजपा को वोट की चोरी नहीं करने देंगे.

'इतिहास को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा पेश'

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एनसीईआरटी के मॉड्यूल्स को लेकर कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है और इसकी गलत व्याख्या की जा रही है. तिवारी ने विशेष रूप से देश के बंटवारे के लिए उस विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया, जिसने उनके अनुसार, नफरत फैलाई और महात्मा गांधी की हत्या की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget