एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के दौरे से पहले कानपुर पहुंचे सीएम योगी, परियोजनाओं और जनसभा स्थल का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को कानपुर दौरा प्रस्तावित है. इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित कानपुर दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पीएम की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया और साथ ही शहर में चल रही बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. सीएम ने अधिकारियों को साफ हिदायत दी कि प्रधानमंत्री के दौरे में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं.

जनसभा स्थल पर व्यवस्थाओं की समीक्षा
सीएम योगी ने कानपुर में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय और स्वच्छता जैसे जरूरी इंतजामों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनसभा में आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो और सभी सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराई जाएं.

नेवेली घाटमपुर और पनकी तापीय परियोजनाओं का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने घाटमपुर में बन रही 3x660 मेगावाट की नेवेली तापीय परियोजना का निरीक्षण किया. इस परियोजना की कुल लागत 21,780 करोड़ रुपये है और यह केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम के तहत बन रही है. इसके अलावा, सीएम योगी ने पनकी में 1x660 मेगावाट की तापीय विस्तार परियोजना का भी दौरा किया, जिसकी लागत 8,305 करोड़ रुपये है. दोनों परियोजनाओं को यूपी के ऊर्जा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अहम माना जा रहा है. सीएम ने इन परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए.

यूपी में नगर निगमों का होगा सीमा विस्तार, सीएम योगी के निर्देश पर विभाग ने बनाया रोडमैप

नयागंज से रावतपुर तक किया मेट्रो का सफर
मुख्यमंत्री ने कानपुर मेट्रो परियोजना का भी निरीक्षण किया. उन्होंने नयागंज से रावतपुर तक मेट्रो ट्रेन में सफर किया और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. सीएम ने मेट्रो स्टेशनों की साफ-सफाई, सुरक्षा और संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवा शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है और इसे पूरी तरह से जन-उपयोगी और सुविधाजनक बनाना सरकार की प्राथमिकता है.

योगी ने कहा— यूपी के विकास के लिए हर प्रोजेक्ट अहम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दौरे के अंत में कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कानपुर की यह परियोजनाएं न सिर्फ इस जिले बल्कि पूरे राज्य के औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा देने वाली हैं.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को कानपुर दौरा प्रस्तावित है. इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. घाटमपुर और पनकी की तापीय परियोजनाएं उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ हज़ारों युवाओं को रोजगार भी प्रदान करेंगी. वहीं, मेट्रो परियोजना शहर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाएगी. पीएम के दौरे से पहले सीएम योगी का यह दौरा प्रशासनिक तैयारियों की गंभीरता को दर्शाता है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget