एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों पर सीएम योगी की चर्चा, कहा-सोलर सिटी के रूप में करे विकास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि अयोध्या में हो रहे विकास के कामों को समय से पूरा किया जाए. सीएम ने अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का आदेश दिया है.

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को अपने आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से बैठक की. इस दौरान सीएम ने राम नगरी अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा की. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिया कि अयोध्या (Ayodhya) में हो रहे विकास के कामों की गति को तेज किया जाए और इन कामों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए.

अयोध्या से पूरी दुनिया को मिलेगा महान संदेश
दरअसल, सीएम ने अधिकारियों से कहा कि अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर तेजी से कार्य किया जाए. यह प्रयास वैश्विक पटल पर अयोध्या को एक विशिष्ट पहचान देने वाला होगा. अयोध्या से पूरी दुनिया को ऊर्जा संरक्षण का महान संदेश मिलेगा. यहां के ऐतिहासिक स्थलों पर भित्ति चित्र कलाकृति, राम कथा गैलरी, ओपन एयर थियेटर से जुड़े का समय से पूरे होने चाहिए. रामायण परंपरा की 'कल्चरल मैपिंग' कराई जाए. इसी प्रकार, राम वन गमन पथ पर रामायण वीथिकाओं का निर्माण कराने की कार्यवाही हो.

यूपी में भी होगा राजधानी क्षेत्र, लखनऊ समेत सात जिलों को मिलाकर बनेगा SCR, सीएम ने बनाया ये खास प्लान

जल्द पूरे किए जाए अयोध्या में विकास के काम
सीएम ने कहा कि अयोध्या में पुरातन संस्कृति सभ्यता का संरक्षण के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को देखते हुए आधुनिक पैमाने के अनुसार सभी नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप तैयार अयोध्या के समग्र विकास की हर परियोजना शासन की प्राथमिकता है. यहां के सांस्कृतिक महत्व के दृष्टिगत ब्रह्मकुंड, संध्या कुंड, मनु मुनि कुंड, विद्या कुंड, अग्नि कुंड, सीता कुंड, दशरथ कुंड, खजुआ कुंड सहित 8 कुंडों के कायाकल्प, संरक्षण संचालन और रखरखाव का काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए. इसके अंतर्गत वैदिक विधि से जल शुद्धिकरण की सुविधा भी हो.

बरसाना और काशी को लेकर दिया यह आदेश
सीएम ने कहा कि बरसाना में राधा रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को जल्द ही रोप-वे की नई सुविधा मिल सकेगी. यह महत्वपूर्ण परियोजना इसी वर्ष दिसंबर तक पूर्ण कर ली जानी चाहिए. इसी प्रकार, काशी में कैंट रेलवे स्टेशन से गिरजाघर तक बनने वाला रोप-वे आम जन को एक अनूठी नगरीय परिवहन व्यवस्था से परिचय कराएगा. इस परियोजना को शीर्ष प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए.

UP News: पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता रामवीर उपाध्याय का निधन, हाथरस से पांच बार रह चुके हैं विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित ईंधन इस्तेमाल करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
अलीगढ़: ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित ईंधन इस्तेमाल करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
अलीगढ़ से हवाई सेवा शुरू करने की कवायद तेज, इंडिगो समेत कई एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव
अलीगढ़ से हवाई सेवा शुरू करने की कवायद तेज, इंडिगो समेत कई एयरलाइंस को भेजा गया प्रस्ताव
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget