एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान, गड्ढा मुक्त सड़क के दावों को कहा फेल

Mahoba Protest: किसान नेता हरिहर दीक्षित ने कहा कि ये पूरी सड़क उखड़ी पड़ी है. जिसके लिए कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए. उन्होंने कहा कि अगर सड़क निर्माण नहीं हुआ तो आगे बड़ा आंदोलन होगा.

Mahoba Farmers Protest: उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba) में भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) ने कबरई-कुन्हेटा मार्ग बनवाए जाने की मांग को लेकर सड़क पर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क के दावों को फेल बताया. किसानों ने सड़क निर्माण समेत पांच मांगों को लेकर ये धरना दिया था. जिसके बाद एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बात की और उक्त सड़क के जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन देकर किसानों का धरना खत्म कराया. 

सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी सड़कों को 30 नवंबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे. जिसे देखते हुए महोबा के किसानों ने भी कबरई-कुन्हेटा मार्ग के निर्माण की मांग उठाते हुए सड़क निर्माण कराए जाने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन दिया था और चेतावनी दी थी कि अगर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वो धरना प्रदर्शन करेंगे. अंतिम तारीख गुजर जाने के बाद भी जब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव हरिहर दीक्षित के नेतृत्व में किसान इकट्ठा हुए और सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.

किसानों ने लगाया ये आरोप

किसानों ने अपने धरना प्रदर्शन के दौरान सड़क निर्माण समेत अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर नारेबाजी की. इस बारे में बात करते हुए किसान नेता  रामखिलावन शुक्ला और हरिहर दीक्षित ने कहा कि ये पूरी सड़क उखड़ी पड़ी है. इसको बनवाए जाने को लेकर कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए और चेतावनी दी गई कि अगर इस सड़क को नहीं बनवाया गया तो आंदोलन होगा. उन्होंने कहा कि इस सड़क की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है. आए दिन यहां से गुजर रहे ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर हादसे हो जाते हैं. 

एसडीएम ने आश्वासन देकर खत्म कराया धरना

किसानों ने चेतावनी दी कि अगर इस सड़क पर निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा. वहीं किसानों के धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने किसानों को आश्वासन देते हुए सड़क निर्माण को लेकर उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही. एसडीएम ने कहा कि अभियान के तहत जिन सड़कों पर गड्ढे थे उन्हें सही किया गया है लेकिन ये तो पूरी सड़क खराब पड़ी है. जिसमें नया निर्माण होना है. इसके लिए पत्राचार किया गया है. उन्होंने कहा कि 15 जनवरी के बाद सड़क पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: सपा विधायक इरफान सोलंकी का कमिश्नर के सामने सरेंडर, महिला को धमकी देने और उसका घर जलाने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद

वीडियोज

Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

Embed widget