एक्सप्लोरर

Ballia News: मंच पर कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में हुई 'तू-तू, मैं-मैं', मुलायम सिंह यादव के नाम पर था कार्यक्रम

UP News: पहले तो सपा नेता काशी नाथ यादव और व्यास जी गोंड अगली पंक्ति में कुर्सी पर बैठे थे. तभी वरिष्ठ नेता भी आ गए, जिनके लिए सीट छोड़नी थी, लेकिन कोई सीट छोड़ना नहीं चाहता था.

Ballia News: यूपी के बलिया (Ballia) में मौका तो था सपा संरक्षक रहे स्व. मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) पर बने गीत "नेता जी की महिमा" के विमोचन का, लेकिन ये दो नेताओं के बीच 'तू-तू मैं-मैं' का अखाड़ा बन गया. सपा सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा पाए दो नेताओं में कुर्सी पर आगे बैठने को लेकर तीखी बहस हो गई. ये सब उस वक्त हुआ जब इस कार्यक्रम में सपा सरकार के पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी (Ambika Choudhary), राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय (Rajiv Rai) और बलिया जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव भी मौजूद थे. हालांकि बाद में दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत किया गया. 

इस बात पर हुई 'तू-तू, मैं-मैं'
दरअसल ये कार्यक्रम एक निजी होटल में आयोजित किया गया था. जिसमें पूर्व MLC व सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे काशी नाथ यादव और व्यास जी गोंड के बीच मंच पर अगली पंक्ति में बैठने को लेकर तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई. पहले तो ये दोनों नेता ही अगली पंक्ति में कुर्सी पर बैठे हुए थे. तभी वरिष्ठ नेता भी आ गए, जिनके लिए सीट छोड़नी थी, लेकिन उन दोनों में से कोई सीट छोड़ना नहीं चाहता था जिसके बाद उनमें बहस होने लगी. काशीनाथ यादव ने व्यास जी गोंड को जोर से जाने के लिए कहा जिसके बाद गोंड भी तैश में दिखाई दिए. 

बड़े नेताओं ने मामले को शांत किया

इससे पहले कि बात ज्यादा बढ़ती, वरिष्ठ नेताओं ने मामले को संभाला और दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया. इस कार्यक्रम में घटना के वक्त पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, राजीव राय और सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव भी मौजूद थे. व्यास जी गोंड का कहना है कि मैं पीछे बैठा था तभी सपा के जिलाध्यक्ष ने मुझे मंच पर बुलाया. जिसके बाद मैं मंच पर आगे बैठ गया. तभी पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने कहा कि तुम पीछे जाकर बैठो और नहीं तो यहां से चले जाओ. एससी-एसटी का होने के नाते काशी नाथ यादव द्वारा मेरा अपमान किया गया. मैं इसकी शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से करूंगा. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: शिवपाल सिंह यादव ने फिर की पहल, क्या चाचा को नई जिम्मेदारी देंगे अखिलेश यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget