एक्सप्लोरर

Amethi News: कलयुगी चाचा ने बाइक की चाबी खोने पर भतीजे को उतारा मौत के घाट, रॉड से की थी पिटाई

Amethi Murder: 20 साल की सचिन चाचा से बाइक लेकर बाजार गया था. जहां उससे बाइक की चाबी खो गई. इसी बात को लेकर चाचा ने भतीजे की सरिया और रॉड से बुरी तरह पीटा

Amethi Crime News: यूपी के अमेठी (Amethi) में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में चाचा ने भतीजे की पीट पीट कर हत्या कर दिया. चाचा और भतीजे के बीच बाइक की चाबी को लेकर विवाद हुआ था, जिससे चाचा को इतना गुस्सा आ गया कि उसने भतीजे को बुरी तरह मारा और उसकी मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post-mortem) के लिए भेज दिया है. पुलिस (Police) आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

दरअसल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव की है. जहां पर 20 साल का सचिन अपने चाचा की बाइक लेकर बाजार गया था. इसी दौरान उससे बाइक की चाबी कहीं खो गई. सचिन ने इस बारे में अपने चाचा को फोन पर बताया, जिसके बाद चाचा बाइक की दूसरी चाबी लेकर बाजार पहुंचा और बाइक को वापस ले आया. इसी बात को लेकर चाचा और भतीजे के बीच लड़ाई हो गई. गुस्से में चाचा और दूसरे सदस्यों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी. चाचा ने सरिया और रॉड से सचिन को बुरी तरह पीटा, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. सचिन के परिजनों को पता चला तो वो दौड़ कर छुड़ाने आए. इस बीच सचिन के पिता को भी कुछ चोटें आई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आनन-फानन में घरवाले घायल सचिन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता रमेश ने बताया कि मेरा बेटा बाइक लेकर गया था, वापस आया तो चार लोग हमारे बेटे को सरिया से पीट रहे थे. गाड़ी बाहर खड़ी हुई थी, जिसे देखकर मैं भी छुड़ाने गया तो मुझे भी चोट आई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर पहली बार बोले बाबा रामदेव, जानिए क्या कहा?


पुलिस अधीक्षक अमेठी इला मारन जी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच वा आगे की कार्यवाही कर रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। 

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget