एक्सप्लोरर

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारें लगेंगी 55 फैक्ट्रियां, MSME और ODOP को मिलेगा बढ़ावा

यह योजना यूपी को निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे आने वाले वर्षों में हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और पर्यावरण की भी रक्षा होगी.

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जिलों के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में पर्यावरण के अनुकूल उद्योगों के लिए नई भूखंड योजना लाई गई है. इस योजना के तहत कुल 55 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया जाएगा, जो यीडा के सेक्टर-29, 32 और 33 में स्थित हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की गई है. इसका मकसद न केवल निवेश बढ़ाना है, बल्कि स्वच्छ और हरित उद्योगों को बढ़ावा देना भी है. योजना से यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एरिया (फेज-1) के विकास को गति मिलेगी और मास्टर प्लान-2041 को ज़मीन पर उतारने में मदद मिलेगी.

यूपी के कुशीनगर में परिजनों को भा गया ऑपरेशन सिंदूर! अब तक 17 ने रखा बच्चों का इससे जुड़ा नाम

50 छोटे और 5 बड़े भूखंड होंगे शामिल
योजना के तहत 8000 स्क्वेयर मीटर तक के 50 छोटे भूखंड और उससे बड़े 5 भूखंड आवंटन के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे. भूखंडों की कीमत 64.16 लाख रुपये से शुरू होकर 22.91 करोड़ रुपये तक है. सबसे बड़ा भूखंड सेक्टर-32 में 17,020 स्क्वेयर मीटर का है. सभी भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा.

एमएसएमई, ODOP, टॉय-अपैरल पार्क को प्राथमिकता
इस योजना में एमएसएमई, ओडीओपी (ODOP), हस्तशिल्प, फर्नीचर उद्योग, टॉय और अपैरल पार्क जैसी इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी. करीब 240 प्रकार के गैर-प्रदूषणकारी उद्योग इसमें प्लॉट के लिए पात्र होंगे. इन उद्योगों में दाल मिल, टेलीकम्यूनिकेशन उपकरण, एक्स-रे मशीन, वॉटर प्यूरीफायर जैसे उत्पाद बनाने वाले उद्योग शामिल हैं. इससे यूपी की पारंपरिक शिल्प और लघु उद्योगों को नई पहचान और बाज़ार मिलेगा.

29 मई तक कर सकते हैं आवेदन
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई तक खुली रहेगी. अधिक जानकारी के लिए यीडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ब्रोशर डाउनलोड किया जा सकता है. खास बात यह है कि जुलाई के पहले हफ्ते तक ई-नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. किसी भूखंड के लिए अगर तीन से कम वैध बोलियां आती हैं, तो वह प्लॉट नीलामी में शामिल नहीं किया जाएगा और आवेदक को संपूर्ण फीस वापस कर दी जाएगी.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ODOP (One District One Product) योजना ने पहले ही प्रदेश के कुटीर, हस्तशिल्प और पारंपरिक उद्योगों को नई ताकत दी है. इसी दिशा में अब औद्योगिक क्षेत्र में हरित और गैर-प्रदूषणकारी इकाइयों की स्थापना से न केवल स्थानीय रोजगार बढ़ेगा, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को भी बढ़ावा मिलेगा.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget