एक्सप्लोरर

Rampur में 4 धमकी भरे पत्र मिलने से हड़कंप, ऊपर लिखा है ISIS, ग्रामीणों को दी गई मारने की धमकी

Rampur News: रामपुर में 4 धमकी भरे पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है. इन पत्रों में गांव के चार लोगों के नाम लिखे गए हैं और जान से मारने की धमकी दी गई है. इन पत्रों पर ऊपर आईएसआईएस का नाम लिखा है.

Rampur News: यूपी के रामपुर (Rampur) में चार धमकी भरे पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है. ये पत्र शाहबाद थाना क्षेत्र के अनवा गांव में मिले हैं. ये सभी पत्र इस गांव के रहने वाले कुलदीप के नाम के शख्स के घर बाहर पड़े मिले, जिसके बाद से गांव मेंं दहशत का माहौल है. इनमें गांव के चार लोगों का नाम लिखे हुए हैं. इसके साथ ही चिट्ठियों के ऊपर आईएसआईएस (ISIS) का नाम निखा है. पत्र लिखने वाले ने खुद को आतंकी संगठन (Terrorist Organization) का सदस्या बताया है और गांव में गैस से हमला (Gas Attack) करने की बात कही है.
 
घर के बाहर मिले 4 धमकी भरे पत्र
खबर के मुताबिक इन चारों पत्रों में लगभग एक जैसी है भाषा का इस्तेमाल किया गया है. ये पत्र इंग्लिश में लिखे हैं और ऊपर उर्दू या अरबी में कुछ लिखा गया है  इन पत्रों में लिखने वाले ने पेन ड्राइव और नक्शे की बात भी कही है जिनके ना मिलने पर गांव पर सरीन गैस से हमला करने की बात भी कही गई है. इन पत्रों के मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. गांववालों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है. वहीं इंटेलिजेंस एजेंसी को भी इसकी जानकारी दी गई है. 
 
खुद का बताया आतंकी संगठन से जुड़ा
अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अनवा गांव के रहने वाले कुलदीप के घर के सामने चार लिफाफे मिले, जो चार अलग-अलग लोगों के नाम से लिखे गए थे लेकिन सबकी भाषा एक जैसी है. ये चारों पत्र एक ही आदमी के द्वारा लिखे गए हैं. और इनका मजमून भी एक जैसा ही था. लिखने वाले ने खुद को किसी आतंकी संगठन का सदस्य बताया है. इसके साथ ही लेटर के ऊपर आईएसआईएस का नाम भी लिखा गया है. इन पत्र में जान से मारने की धमकी दी गई है. जिसके बाद आईबी को इन्फॉर्म कर दिया है. स्पेशल ब्रांच एनआईए इसकी तस्दीक कर रही है. 
 
पुलिस इस बात की जांच करने की कोशिश कर रही है कि ये पत्र यहां पर कैसे आए और इसका मकसद किया है. इन चिट्ठियों के मिलने के बाद इस गांव की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. 
 
ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget