एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस क्यों छोड़ रहे हैं नेता, प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बताई वजह

UP Nagar Nikay Chunav 2023: खाबरी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस मजबूत होती नजर आ रही है, इसलिए भाजपा में बौखलाहट दिख रही है. इनके अंदर डर है इसी वजह से भागे-भागे घूम रहे हैं.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) की मजबूत होती जमीन देख भाजपा में खलबली मची है, इसलिए सीएम से लेकर सारे मंत्री खुद प्रचार करने मैदान में आ गए हैं. खाबरी ने शहर के नेताओं के कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने पर कहा कि ये स्वाभाविक है, ये कोई झटका नहीं है. राजनीति में जब भी कोई छोटे बड़े चुनाव आते हैं तो ये देखने को मिलता है. साल में एक बार पतझड़ आता है तो राजनीति में भी यही होता आया है. 

खाबरी ने आगे कहा कि, जब भी राजनीति में कोई छोटे बड़े चुनाव होते हैं, किसी को अपने उद्देश्य पूरे होते नजर नहीं आते तो इधर उधर जाकर अपना उद्देश्य पूरा करना चाहते हैं. भले ही उनके उद्देश्य पूरे न हों और भी ज्यादा उपेक्षा मिले, लेकिन उनकी मजबूरी होती है. ये राजनीतिक उठापटक चलती रहेगी. इससे कांग्रेस को कोई परेशानी नहीं है. इससे हमें कोई नुकसान नहीं होगा. कांग्रेस अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम है. 

स्टार प्रचारकों की सूची पर
कांग्रेस के बड़े नेता इस चुनाव में सपोर्ट नहीं कर रहे? पूछने पर  बृजलाल खाबरी ने कहा कि, सभी सपोर्ट कर रहे हैं. बड़े नेता इस समय कर्नाटक चुनाव में हैं. वहां से यहां का घोषणा पत्र जारी करने के लिए आना तर्क संगत नहीं था, लिहाजा प्रदेश का घोषणा पत्र प्रदेश अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्षों के बीच में घोषित हो गया है. ये पर्याप्त है. स्टार प्रचारकों की सूची पर उन्होंने कहा कि कई लोगों की सूची पहले ही जारी कर दी है. पूर्व विधायक, पूर्व सांसद को बागडोर सौंपी है. वे अपने तरीके से प्रचार कर रहे हैं. स्टार प्रचारक की जो लिस्ट आनी है, वो आज आ जाएगी.

चुनाव प्रचार पर क्या कहा
प्रचार में सीएम खुद उतर आए और कांग्रेस कहीं नहीं दिख रही, इस सवाल पर खाबरी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस मजबूत होती नजर आ रही है इसलिए भाजपा में  बौखलाहट दिख रही है. इनके अंदर डर है इसी वजह से भागे-भागे घूम रहे हैं. इन्हें क्या जरूरत थी, ये तो 6 साल से सरकार चला रहे हैं. इन्हें कहीं जाए बिना सब कुछ होना चाहिए था, लेकिन क्यों नहीं हो पा रहा. इनकी नीतियां गलत हैं. जनता ने इनको नकार दिया है. सरकार के पास जो रिपोर्ट आई है, इसीलिए मंत्री और नेता भागे-भागे घूम रहे हैं कि कहीं कांग्रेस मजबूत हो गई तो हमारा क्या होगा.

प्रियंका गांधी के आने पर
प्रियंका गांधी के आने के सवाल पर खाबरी ने कहा कि उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. आजकल इंटरनेट का जमाना है. बहुत सारी भूमिका लोग इंटरनेट के माध्यम से निभा लेते हैं. जहां तक यहां न आने का सवाल है तो कर्नाटक में बहुत बड़ा काम है. वहां लगातार उनके कार्यक्रम चल रहे हैं. उनके जो निर्देश मिलते हैं, कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें निभाते हैं. बागियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोई बागी नहीं है. बागी वहां होते हैं जहां बंदरबांट का मामला होता है. हम तो सरकार में नहीं हैं. हम विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. विपक्ष में इस तरीके की स्थितियां नहीं होतीं. सरकार में रहकर लोग जरूर इस काम को करते हैं. हमारे यहां कोई नाराज नहीं है.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने की कांग्रेस में सेंधमारी, इस नेता ने थामा सपा का हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget