एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: BJP कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए नजर आए संजीव बालियान, योगी सरकार के मंत्री पर भी गंभीर आरोप

Nagar Nikay Chunav 2023: मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव में टिकट देने को लेकर विश्वकर्मा समाज की अनदेखी करने के आरोप पर लोगों द्वारा बीजेपी कार्यालय पर हंगामा किया गया है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बीजेपी कार्यालय पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर बैठक कर रहे थे, तभी बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर पहुंच गए और नगर निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई.

बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव में टिकट देने को लेकर विश्वकर्मा समाज की अनदेखी करने पर विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा बीजेपी कार्यालय पर यह हंगामा किया गया है. इस हंगामे के दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगों को धमकाते हुए भी केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान का कथित तौर पर एक वीडियो सामने आया है जिससे विश्वकर्मा समाज के लोगों में और ज्यादा नाराजगी उत्पन्न हो गई है.

बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक
मुजफ्फरनगर में 4 मई को प्रथम चरण में निकाय चुनाव होना है जिसको लेकर 17 अप्रैल को नामांकन की आखिरी तारीख थी. इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी के बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी सोमवार को मुजफ्फरनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की. इस बैठक के दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगों ने निकाय चुनाव के टिकटों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीजेपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया.

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान का कथित तौर पर हंगामा कर रहे विश्वकर्मा समाज के लोगों को धमकाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है जिससे विश्वकर्मा समाज में और अधिक नाराजगी देखने को मिल रही है. हंगामा कर रहे विश्वकर्मा समाज के लोगों का साफ तौर पर कहना था कि बीजेपी को वोट अब बिल्कुल नहीं मिलेगा. हम लोगों को यहां पर धमकाया जा रहा है.

वहीं बीजेपी के उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी यह कहते हुए नजर आए कि ये समाजवादी पार्टी के आदमी हैं. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आप गलत चीजें मत चलाओ, एक व्यक्ति ने अपनी बात कहने की कोशिश की है, वह थोड़े से आक्रमक थे और कोई बात नहीं है.

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ के वकील का दावा- 'मेरी जान को खतरा, करा सकते हैं हत्या, घटना के वक्त भी...'

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget