एक्सप्लोरर

मुस्लिम छात्र को थप्पड़ लगवाने वाली टीचर को हाई कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज

UP Muslim Student Slapping Case: आरोपी महिला के खिलाफ इस मामले में मंसूरपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 323 - 504 और 295 (A) के साथ  ही जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया गया था.

UP Student Slapping Case: मुजफ्फरनगर के प्राइवेट स्कूल में मुस्लिम छात्र को दूसरे छात्रों से थप्पड़ मरवाने और सांप्रदायिक आधार पर गालियां देने की आरोपी महिला टीचर को बड़ा झटका लगा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी महिला टीचर की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है. हाईकोर्ट ने आरोपी महिला टीचर तृप्ति त्यागी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत के फैसले को सही मानते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. 

मुजफ्फरनगर की जिला कोर्ट ने अक्टूबर महीने में ही तृप्ति त्यागी की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया था. निचली अदालत के फैसले के खिलाफ आरोपी महिला टीचर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी.अदालत ने महिला टीचर को दो हफ्ते में ट्रायल कोर्ट में सरेंडर करने को कहा है. हाईकोर्ट ने दो हफ्ते में सरेंडर करने पर ट्रायल कोर्ट से नियमों के मुताबिक नियमित जमानत पर फैसला लेने को कहा है. मामले की सुनवाई जस्टिस दीपक वर्मा की सिंगल बेंच में हुई. 

क्लासरूम के बाहर खड़ा कर दूसरे छात्रों से था पिटवाया

यह मामला मुजफ्फरनगर के नेहा पब्लिक स्कूल से जुड़ा हुआ है. घटना पिछले साल अगस्त महीने की है. आरोपी महिला टीचर तृप्ति त्यागी के पास उस वक्त प्रिंसिपल का भी पदभार था. महिला टीचर तृप्ति त्यागी ने दूसरी क्लास में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्र के खिलाफ सांप्रदायिक आधार पर टिप्पणियां की थी. उसे क्लासरूम के बाहर खड़ा कर दूसरे छात्रों से थप्पड़ों से पिटवाया था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. घटना के बाद प्रशासन ने स्कूल को बंद करा दिया था. 

मंसूरपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी FIR

आरोपी महिला टीचर तृप्ति त्यागी के खिलाफ इस मामले में मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 323 - 504 और 295 (A) के साथ  ही जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया गया था. यह मामला पिछले साल भी इलाहाबाद हाईकोर्ट आया था. हाईकोर्ट ने पिछले साल आदेश जारी कर पीड़ित बच्चे की काउंसलिंग के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने का आदेश दिया था. यूपी सरकार द्वारा इस आदेश का पालन नहीं करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकार भी लगाई थी. 

महिला टीचर तृप्ति त्यागी की मुश्किलें बढ़ना तय

इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद आरोपी महिला टीचर तृप्ति त्यागी की मुश्किलें बढ़नी तय है. अग्रिम जमानत की अर्जी में उसने खुद को बेकसूर बताते हुए दर्ज एफआईआर में सिर्फ 3 साल की सजा होने का हवाला दिया गया था. हाईकोर्ट ने इन दलीलों को नहीं माना और अग्रिम जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया.

यूपी में CM योगी ने 'मिशन-27' का एजेंडा किया सेट? हिंदुत्व की राह पर लगाएंगे जीत की हैट्रिक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आजमगढ़ में सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना
अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आजमगढ़ में सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget