एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2024: यूपी विधान परिषद के 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित, जानें बीजेपी-सपा को मिलीं कितनी सीट

UP Legislative Council: यूपी विधान परिषद में भाजपा के डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रामतीरथ सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

UP MLC Election 2024 Result: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर हो रहे चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इसमें भाजपा के सात, सपा के तीन, सुभासपा का एक, अपना दल (एस) का एक और रालोद का भी एक सदस्य निर्वाचित हुआ है. निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने गुरुवार को नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की. उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके प्रमाण पत्र भी सौंपे. नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 मई से प्रभावी होगा और 5 मई 2030 तक रहेगा.

विधान परिषद में भाजपा के डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रामतीरथ सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के योगेश चौधरी और सुभासपा के बिच्छेलाल रामजी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए.

सपा के तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित

डॉ. महेंद्र सिंह तीसरी बार, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया और आशीष पटेल दूसरी बार सदस्य निर्वाचित हुए हैं. सपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, बलराम यादव और किरनपाल कश्यप निर्वाचित हुए हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 6 मई को भाजपा के सदस्यों की संख्या घटकर 82 से 79 हो जाएगी. जबकि, सपा की सदस्य संख्या 8 से बढ़कर 10 हो जाएगी. वहीं, परिषद में रालोद, सुभासपा का खाता भी खुल जाएगा. दूसरी तरफ अपना दल (एस) की संख्या एक ही रहेगी.

बीजेपी के 7 उम्मीदवारों ने किया था नामांकन

 बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानपरिषद में 13 सीटों के लिए हुए चुनाव के लिए बीजेपी के सात और उसके सहयोगी दल रालोद, अपना दल और सुभासपा के एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था. वहीं समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया था. 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं पूर्व सांसद जयाप्रदा, फिल्म अभिनेत्री ने जताई ये इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget