एक्सप्लोरर

यूपी MLC चुनाव में BJP ने किया प्रचंड जीत का दावा, कहा- 'हर बूथ पर मिलेंगे सबसे ज्यादा वोट'

UP Politics: भाजपा नेता सुभाष यदुवंश ने बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में पार्टी जिला कार्यालय बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी बूथों पर सबसे ज्यादा वोट हासिल करेंगे.

UP MLC Election 2023: उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी को पांच सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव (MLC Election) को लेकर बीजेपी (BJP) ने तैयारियां तेज कर दी है. गोरखपुर (Gorakhput) फैजाबाद (Faizabad) स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद के लिए बीजेपी से प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में बीजेपी के प्रदेश मंत्री व एमएलसी सुभाष यदुवंश ने पार्टी जिला कार्यालय पर नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी की जीत को लेकर रणनीति तैयार की. उन्होंने आह्वान किया कि सभी बूथों व मतदान केंद्रों पर सबसे ज्यादा वोट हासिल करने का काम करेंगे.

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता सुभाष यदुवंश ने कहा कि देवेंद्र प्रताप सिंह एक दिन के प्रत्याशी नहीं है बल्कि ये लगातार जनता के बीच रहते हैं. ये एक बार फिर से इस चुनाव में भी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे. वहीं सपा के चुनाव में प्रशासनिक दखलअंदाजी के आरोप पर कहा कि राजनीति का माफियाकरण, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, आतंक का काम समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार ने किया था. भारतीय जनता पार्टी इस तरह का कोई कार्य नहीं करती है. 

लोकसभा चुनाव में 80 सीटें हासिल करेगी बीजेपी

बीजेपी नेता ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर बीजेपी की जीत हासिल करने का दावा हवा-हवाई नहीं है. बल्कि इससे पहले भी यूपी, त्रिपुरा और गुजरात में बीजेपी ने 50% से ज्यादा वोट अकेले हासिल किया है. पिछले चुनाव में जब दो बड़ी पार्टियां के कॉन्बिनेशन से चुनाव लड़ा गया था, इसके बाद भी सपा, बसपा, कांग्रेस सभी जमींदोज हो गए थे और बीजेपी भारी मतों से जीती थी. देश में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री व नेता आज भी नरेंद्र मोदी ही हैं. उन्होंने दावा किया कि 2024 के चुनाव में मैनपुरी में बीजेपी भारी मतों से जीतेगी. लोकसभा के उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव के निधन की सहानुभूति के चलते सपा से डिंपल यादव चुनाव जीत गई थी. 

ये भी पढ़ें-  Mahila Naga Sadhu: वस्त्र धारण करती हैं महिला नागा साधु या पुरुषों की तरह रहती हैं निर्वस्त्र? जानें- कितनी कठिन है जिंदगी

डॉ, खुर्रम आलम नोमानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से करीब 23 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. नोमानी को करीब 32 सालों का अनुभव है. इस दौरान कई ग्राउंड रिपोर्ट्स किए. 2003 में भारत नेपाल सीमा पर लड़कियों की खरीद फरोख्त पर सिद्धार्थनगर से ग्राउंड रिपोर्ट की. अबू  सलेम के पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पण के समय अबू सलेम के परिवार का इंटरव्यू सबसे पहले स्टार न्यूज़ पर प्रसारित की. 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर होने वाले सभी लोकसभा ,विधानसभा चुनाव  की ग्राउंड रिपोर्टिंग की. खुर्रम आलम नोमानी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया. इसके बाद MA,PHD (हिन्दी) की डिग्री हासिल की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
Explained: आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?
आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget