एक्सप्लोरर

'वो गर्म आदमी है और गर्मी का असर', BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर वाले मामले पर बोले योगी के मंत्री

UP News: योगी सरकार के कार्यकाल को 8 वर्ष पूरे होने पर सेवा सुरक्षा सुशासन को समर्पित यूपी भारत का ग्रोथ इंजन नामक कार्यक्रम का महोबा में आयोजन किया गया. जिसमें मंत्री राकेश राठौर गुरु शामिल हुए.

Mahoba News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल को 8 वर्ष पूरे होने पर सेवा सुरक्षा सुशासन को समर्पित कार्यक्रम महोबा के कम्युनिटी गार्डन में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में यूपी सरकार के मंत्री राकेश राठौर गुरु पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को संबोधित किया. साथ ही सरकार की 8 साल की उपलब्धियां गिनाईं. इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर सीधा हमला बोला. साथ ही सरकार पर अपनी पार्टी के विधायक द्वारा उठाए जा रहे सवालों को गर्मी का असर बताया.

कार्यक्रम सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर सरकार के मंत्री राकेश राठौर गुरु ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र साथ ही छात्र-छात्राओं को सरकार की योजनाओं के अंतर्गत मोबाइल और टैबलेट का वितरण किया. शहर के कम्युनिटी गार्डन में सरकार की 8 साल की उपलब्धियां से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी में पहुंचकर मंत्री ने योजनाओं की जमीनी हकीकत को संबंधित अधिकारियों से समझा.

प्रदेश में तेजी से विकास को बढ़ा रही डबल इंजन की सरकार
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरे प्रदेश में विकास को तेजी से बढ़ा रही है. 8 साल में हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार से प्रदेश धरातल में काम दिखाई पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस के तहत काम हो रहे हैं. बीजेपी सरकार में माता, बहन, बेटी सभी सुरक्षित हैं. प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के ऊपर आ गए हैं, प्रदेश में 15 करोड़ महिलाओं को राशन निशुल्क मिल रहा है.

अखिलेश और मायावती पर बोला हमला
अखिलेश यादव और मायावती द्वारा सरकार के 8 साल पर तंज किए जाने के जवाब पर उन्होंने कहा उनके पेट बड़े हैं, हमारी सरकार में जनता की समस्याओं का समाधान है. उनके के समय में जनता सरकार के पास जाती थी लेकिन हमारे समय में जनता सरकार के पास आ रही है. अखिलेश यादव द्वारा 8 साल यूपी बर्बाद के नारे पर मंत्री राकेश ने कहा कि उनके लोग ही बर्बाद हो गए है. उनके लोगों का पेट भर रहा था तो अब उनके लोग ही बर्बाद हो गए है. उनकी सरकार में घोटाले हुआ करते थे. हमारी सरकार पारदर्शी और सबके हित में काम करने वाली है. लोनी विधानसभा के विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा सरकार पर सवाल उठाए जाने के जवाब उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि वो गर्म आदमी है और गर्मी का असर है.

पूरे देश में महाराज जी की डिमांड- मंत्री राकेश राठौर
बीते दिनों से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश संभालने के बयान पर मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि जिसकी जैसी सोच वैसी ही बाते बोलते है. बुलडोजर महाराज से ही पूरे उत्तर प्रदेश की पहचान देश में है. उन्होंने बुलडोजर महाराज, बुलडोजर बाबा की जय लगाई और कहा आज पूरे देश में महाराज जी की ही डिमांड चल रही है. उनकी वजह से ही उत्तर प्रदेश की सारी जनता सुरक्षित और गुंडा मुक्त है. जो अभियान चलता है वह धरातल में दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें: कानपुर में CM योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर स्वागत के लिए पहुंचे दो अज्ञात शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget