एक्सप्लोरर

कानपुर में CM योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर स्वागत के लिए पहुंचे दो अज्ञात शख्स

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ बीते दिनों कानपुर दौरे पर आए थे. इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक हुई है. सीएम के स्वागत में दो अज्ञात शख्स शामिल हो गए. अब इनकी पहचान की जा रही है.

Kanpur News: कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक का मामला प्रकाश में आया है. बीते 23 मार्च को सीएम योगी कानपुर दौरे पर पहुंचे थे. सीएम सुबह 11 बजे कानपुर पुलिस लाइन में बने हैलीपेड पर उतरे, तभी इस दरमियान मुख्यमंत्री के स्वागत में शामिल लोगों में दो शख्स ऐसे शामिल हुए जिनका नाम सूची में शामिल ही नहीं था. अब इसे सीएम की सुरक्षा में सेंध की बात मान पुलिस और बीजेपी नेताओं ने जांच शुरू कराकर अंजान शख्स की पहचान शुरू कर दी.

सीएम या सीएम जैसी बड़ी हस्तियों के कार्यकमों की रूप रेखा उनके आने से पहले ही तय हो जाती है उनके कार्यकम में कौन उनसे मिलेगा ,कौन उनके साथ मंच साझा करेगा यहां तक कि उनके आने पर उनका स्वागत कौन कौन करेगा सब कुछ पहले से निर्धारित हो जाता है. मगर कानपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रथम स्वागत में दो लोगों ने सेंध लगाकर सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए.

सीएम के स्वागत में शामिल हुए दो अज्ञात शख्स
दरअसल कानपुर पुलिस लाइन में उतरे सीएम योगी के स्वागत के लिए 36 लोगों के नाम सूची में शामिल कर हैलीपेड के नज़दीक भेजा गया था लेकिन स्वागत करने वाले उन 36 लोगों में 2 अन्य शख्स प्रवेश कर सीएम के स्वागत में शामिल हो गए. अब मामला सार्वजनिक हुआ तो हड़कंप मच गया, बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पुलिस के आलाधिकारियों ने इस मामले में जांच शुरू कर दी.

इसके साथ ही इस बात का पता लगाया गया कि सीएम के स्वागत की सूची तैयार होने के बाद आखिरी मौके और सूची में दो नाम यानी एक नाम रवि प्रताप और  दूसरा नाम ईशान मल्होत्रा बिना पार्टी नेताओं और पुलिस अधिकारियों की जानकारी के कार्यक्रम में शामिल हुए. हैलीपेड पर इन दो लोगों की मौजूदगी ने चर्चा बढ़ाकर जांच शुरू करा दी.

कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि जिस तरह से मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर रवि प्रताप और ईशान मल्होत्रा की मौजूदगी हैलीपेड पर थी वो उस सूची का हिस्सा नहीं थे और न ही उस कद के थे कि वो मुख्यमंत्री के स्वागत में इतने नज़दीक पहुंचे, सूची में आखिरी समय में नाम कैसे बढ़ा ये बड़ा विषय है जिसकी जांच हम पार्टी जिलाध्यक्षों से भी जानकारी करेंगे. साथ ही इसमें अपर पुलिस आयुक्त से भी इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गई है.

ये भी पढ़ें: कानपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू जा्ने वालों के लिए बड़ी खबर, बदली गई फ्लाइट्स की टाइमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget