एक्सप्लोरर

मौलाना अरशद मदनी के विरोध पर ओम प्रकाश राजभर बोले- मदरसे की कलई खुल रही तो छटपटा रहे...

UP News: जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सय्यद अरशद मदनी के मदरसा मोडर्निसशन के विरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने प्रतिक्रिया दी है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज्य मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के मदरसा मॉडर्नाइजेशन के विरोध पर प्रतिक्रिया दी है. मौलाना अरशद मदनी को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विरोध तो अच्छे कामों का लोग करते हैं पर जब अच्छाई का पता चल जाता है तब बैक हो जाते हैं.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 1,000 करोड़ रूपया शिक्षा के लिए मदरसों को दिया जा रहा है. मुसलमानों की बेहतरी के लिए दिया जा रहा है. जो उनके बच्चे पढ़ लिख रहे हैं पर वह कर क्या रहे हैं. जो लोग आज बोल रहे हैं वह कर क्या रहे हैं. सरकार सबका साथ सबका विकास की बात कहती है तो जब वह पढ़ेंगे नहीं तो कैसे आगे बढ़ेंगे. वह अपना विरोध करते रहे सरकार अपना काम करती रहेगी. जैसे यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड है वैसे ही मदरसा बोर्ड की भी नियमावली लागू होगी.

मदरसे में सिर्फ दीन कि शिक्षा दी जाएगी
ओपी राजभर ने कहा कि मदरसे की जब कलई खुल रही है तो वह लोग छटपटा रहे हैं. राजभर ने कहा कि इस मदरसे में जो मैनेजमेंट है, उनके पास अगर चार लड़कियां हैं तो किसी की नियुक्ति करते हैं और फिर उसी से शादी कर देते हैं क्या ऐसे ही मुसलमान का सुधार होगा.

ओपी राजभर ने कहा कि मदरसे में आज 22 गुट है. कहीं कुछ नहीं होने जा रहे हैं. सरकार निष्पक्ष संविधान के दायरे में काम कर रही है. बेहतर शिक्षा कैसे हो सबको बेहतर शिक्षा मिले सभी जाति धर्म को उसके लिए सरकार काम कर रही है. सरकार 1 इंच भी पीछे नहीं हटने जा रही है. मंत्री राजभर ने कहा कि क्या यूपी बोर्ड , सीबीएसई बोर्ड में कहीं रोक है कि अरबी फारसी ना पढ़ो. कहीं रोक तो नहीं है. वह भरम में है.

इधर, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मदरसा शिक्षा प्रणाली में बेहतर शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रही है. मॉडर्न एजुकेशन के तहत हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान जैसे विषयों अनिवार्य किया जाएगा. पहले यह ऑप्शनल थे. उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षा में सुधार और सुचारू संचालन के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है.

ये भी पढ़ें: यूपी के मुस्लिमों से नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कर दी बड़ी अपील, पूछा- क्यों बार-बार आप...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget