एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मुसलमानों के दर्द को सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा जाएगा', मदरसा मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर

UP News: ओम प्रकाश राजभर ने कहा किसी भी बच्चे के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि जितनी सुविधाएं सबको मिल रही हैं उतनी सुविधाएं मुसलमानों को मिल रही हैं और मिलेंगी. 

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी में चल रहे मदरसों को लेकर बड़ा बयान दिया है. ओपी राजभर ने कहा कि, जो मदरसे मानक पूरा करते हैं वो उनकों हम यूपी और सीबीएसई बोर्ड से मान्यता देंगे. उनके चलाने पर कोई रोक नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने एग्जाम दिए हैं उनका रिजल्ट आएगा और उनका आसपास के अन्य स्कूलों में एडिमिशन कराया जाएगा. किसी भी बच्चे के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि जितनी सुविधाएं सबको मिल रही हैं उतनी सुविधाएं मुसलमानों को मिल रही हैं और मिलेंगी. 

ओपी राजभर ने कहा कि मदरसा मामले में सरकार हाईकोर्ट के फैसले का अध्ययन कर अपना पक्ष रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रहा हैं.  उन्होंने कहा कि जो दर्द है मुसलमानों को उस दर्द को सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा जाएगा. गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को असंवैधानिक बताया था. इसके साथ ही इस अधनियम को धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के प्रति उल्लंघनकारी करार दिया था.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा बार-बार प्रत्याशी बदलने को लेकर उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एनडीए के प्रत्याशी को जिताने काम कर रही है. उन्होंने कहा कि, जब समाजवादी पार्टी ने गोल बनाना शुरू किया तो लोगों को छोड़ना शुरू किया. संजय चौहान, पल्लवी पटेल और स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा छोड़ जाने पर उन्होंने कहा कि ये खुद भेज रहे हैं कि चले जाओ, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चाहते हैं कि वह कमजोर रहेंगे भाजपा की मदद करेंगे. कांग्रेस पार्टी द्वारा अमेठी और रायबरेली में प्रत्याशी घोषित न करने पर ओपी राजभर ने कहा कि, वो जानते हैं कि यहां से जीत नहीं मिलने वाली है इसलिए अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर सके हैं. इन दोनों सीटों पर भी भाजपा ही जीत दर्ज करेगी.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Chunav: 'कांग्रेस, BSP और सपा को को सुध नहीं, अयोध्या और काशी के बाद अब...'- सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget