एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Chunav: 'कांग्रेस, BSP और सपा को को सुध नहीं, अयोध्या और काशी के बाद अब...'- सीएम योगी

UP Lok Sabha Election 2024: मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में कांग्रेस, सपा, बसपा सभी की सरकारें रहीं तो फिर क्यों नहीं उन्होंने काशी-मथुरा का विकास कराया.

Yogi Adityanath in Mathura: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. गुरुवार को मुख्यमंत्री मथुरा लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने एलान किया कि काशी और अयोध्या के बाद अब ब्रज भूमि का विकास करना है.

सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस, बसपा, सपा ने कभी यहां की सुध नहीं ली. जब यहां की सांसद हेमामालिनी जीतीं तब उनके सुझाव पर हम लोगों ने इसे तीर्थ स्थल घोषित करते हुए योजनाओं को आगे बढ़ाया. कृष्ण जन्मभूमि और मस्जिद विवाद पर अदालत के फैसले का इंतजार करेंगे. 

अयोध्या में हमने 500 साल तक इंतजार किया, लेकिन संघर्ष से कभी हटे नहीं, ये तो रामभक्तों पर गोली चलाते थे. कोई जय श्री राम का नारा लगा तो उन पर लाठी और गोली चलती थी. लेकिन आज अयोध्या जाएंगे तो आपको त्रेता युग की याद आ जाएगी.

काशी-अयोध्या के बाद मथुरा की बारी
सीएम योगी ने कहा, अयोध्या में पहले मथुरा-वृंदावन की तरह कुंज गलियां था, आज वहां हर कोई खुश है. हमने काशी और अयोध्या में जो कार्य करना था उसे लाइन अप कर दिया है. अब हमारा पूरा फोकस ब्रज भूमि पर करना है. यहां सब कुछ होगा. यहां का विकास भी यहां के लोगों की भावनाओं के हिसाब से कराने जा रहे हैं. 

अयोध्या में राम लला विराजमान हो गए, काशी का काम भी हो गया है, अब मथुरा के काम को भी विकास की गति देना है. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस को देश में साठ साल तक शासन करने का मौका मिला, क्यों नहीं इन्होंने काशी में विश्वनाथ धाम का निर्माण किया. मोदी जी तो पिछले दो बार से ही सांसद हैं. 

मुख्यमंत्री ने पूछा पहले की केंद्र और राज्य की सरकारों ने क्यों काशी के बारे में सोचा. क्यों नहीं उन्होंने मथुरा वृंदावन के बारे में सोचा. आख़िर सपा-बसपा-कांग्रेस सभी को आपने अवसर दिया था. यहां पर नंदगांव, गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, मथुरा, वृंदावन सभी को तीर्थ स्थल बनाने का कार्य था ये सब भाजपा ने किया. 

मेरठ से टिकट कटने के बाद सुनीता वर्मा का समर्थन करेंगे अतुल प्रधान? सपा विधायक बोले- 'कोई सवाल नहीं..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget