एक्सप्लोरर

UP: महंत राजू दास के बयान पर भड़के योगी के मंत्री, जमकर की मुलायम सिंह यादव की तारीफ

UP News: ओम प्रकाश राजभर ने महंत राजू दास के मुलायम सिंह यादव को लेकर दिए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि वो पिछड़ों के बड़े नेता थे, उनकी वजह से लोगों में जाग्रति आई.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्प्णी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. सपा नेताओं ने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस विवाद में अब योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की भी एंट्री हो गई है. राजभर ने महंत राजू दास के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि मुलायम सिंह की वजह से ही पिछड़े वर्ग में जागृति पैदा हुई है. 

ओम प्रकाश राजभर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कई मुद्दों पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने महंत राजू दास के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि "हम ऐसी टिप्पणी के खिलाफ है, मुलायम सिंह यादव बड़े नेता थे. वो चार बार मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री रहे हैं. मुलायम सिंह यादव पिछड़ों के नेता रहे और उनकी वजह से पिछड़े वर्ग में जागृति पैदा हुई. मुलायम सिंह यादव के विषय में अगर कोई कुछ कह रहा है तो हम उसकी निंदा करते हैं. अगर इससे भी बढ़कर कोई काम करता है तो हम यही सलाह देंगे कि ऐसा ना करें कि आप भी चर्चा का पात्र बने.

महाकुंभ में कैबिनेट बैठक पर दिया जवाब
राजभर ने इस दौरान महाकुंभ में हुई कैबिनेट की बैठक को लेकर भी विपक्ष पर तंज कसा और कहा कि हम लोग वहां धार्मिक कार्य के लिए ही गए थे. यह नई व्यवस्था नहीं है,  कांग्रेस के समय में भी प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक हुई और हम उसी परंपरा को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर महाकुंभ में स्नान करने गया है और वहां बैठक कर लिया तो इसमें क्या बुरा हो गया. प्रयागराज में सब कुछ एकदम आल इज़ वेल रहा. 

उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में प्रयागराज के साथ-साथ पूर्वांचल को बड़ी सौगात दी गई है. अब दिल्ली की तरह यूपी में भी सड़कें बन रही हैं. विपक्ष मुसलमानों और पिछड़ो कों धोखा दे रहा हैं, इन लोगों की भलाई के लिए विपक्ष ने आज तक क्या किया है. व्यापारी सहित अन्य वर्गों के लिए इन लोगों ने क्या किया है. वहीं दिल्ली में सीएम योगी के चुनाव प्रचार करने पर उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री हैं. वह पूरे देश में जाने जाते हैं कहीं भी जा सकते हैं. 

यूपी विधानसभा चुनाव पर बड़ा बयान
इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने बिहार विधानसभा और यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हमारी 156 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है. अगर समझौता हो गया तो ठीक है नहीं तो 156 सीटों पर अकेले प्रत्याशी उतारेंगे. वहीं यूपी में 2027 चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 2027 तक एनडीए गठबंधन रहेगा उसके बाद देखा जाएगा क्या होगा.

महाकुंभ: 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी, 30 लाख लोगों ने किया आज अमृत स्नान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget