एक्सप्लोरर

UP: यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन...'

UP News: दयाशंकर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनाव हार रहे हैं, खासकर उत्तर प्रदेश में पिछले 40 साल से उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ रहा है. अब चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गुरुवार शाम संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी पर उनकी पार्टी की विरासत को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लगातार चुनावी हार से बौखलाए हुए हैं और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.

इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला, उनके शासनकाल को गुंडा राज और आतंक का दौर करार दिया. दयाशंकर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनाव हार रहे हैं, खासकर उत्तर प्रदेश में पिछले 40 साल से उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ रहा है. इस हार से बौखलाकर वह निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि राहुल के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, जिसके चलते वह ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं. सिंह ने कांग्रेस की विरासत पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक समय में देश की सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन राहुल गांधी ने अपनी नेतृत्व क्षमता से इसे बर्बाद कर दिया. उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि उन्होंने पार्टी को कहां से कहां पहुंचा दिया.

अखिलेश यादव पर तीखा हमला

परिवहन मंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने अखिलेश के सत्ता में आने के दावे को मुंगेरी लाल का हसीन सपना करार देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब सपा के शासनकाल को भूल नहीं सकती.

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासन में गुंडा राज और आतंक का माहौल था. अपराधी जेल से बाहर आकर पुलिस महानिदेशक से मिलते थे और चाय पीते थे. जनता जानती है कि अगर सपा सत्ता में आई तो फिर से वही स्थिति लौट आएगी.

योगी सरकार की तारीफ की

दयाशंकर सिंह ने मौजूदा योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास के मामले में अभूतपूर्व प्रगति हुई है. उन्होंने दावा किया कि जनता बीजेपी के साथ है और विपक्ष के झूठे दावों को समझ चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget