एक्सप्लोरर

UP Politics: 'बीजेपी कभी जाति आधारित काम नहीं करती', जातीय जनगणना पर बोले मंत्री दयाशंकर सिंह

UP News: मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह पॉलिसी मैटर है, हमारे यहां राष्ट्रीय नेतृत्व इसका निर्णय करेगा. इसके साथ ही रामचरितमानस पर हो रहे विवाद को लेकर उन्होंने सपा पर निशाना साधा.

UP Caste Census: समाजवादी पार्टी (सपा) के जातीय जनगणना वाले मुद्दे पर मंत्री दयाशंकर सिंह (Daya Shankar Singh) ने कहा कि यह वह लोग हैं, जो जातियों में विश्वास करते हैं. बीजेपी कभी जाति आधारित काम नहीं करती, बल्कि देशहित और प्रदेशहित में काम करती है. बीजेपी का इस मुद्दे पर क्या स्टैंड होगा पूछने पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह पॉलिसी मैटर है, हमारे यहां राष्ट्रीय नेतृत्व इसका निर्णय करेगा. बीजेपी ऐसी पार्टी नहीं कि हर व्यक्ति निर्णय करने ले. सपा इंडिविजुअल घर की पार्टी है चाहे कोई निर्णय ले. मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रामचरितमानस (Ramcharitmanas) की एक चौपाई पढ़लें और सही अर्थ समझ लें, तो जीवन सार्थक हो जाएगा. तुलसीदास ने जो लिखा है, एक भी ऐसी चौपाई नहीं जो आज सार्थक ना हो. पूरी दुनिया में इस बात पर रिसर्च हो रहा है. तुलसीदास ने सैकड़ों वर्ष पहले हनुमान चालीसा की एक चौपाई लिखे, जिसमें सूर्य की दूरी बताई गई. आज पूरी दुनिया का विज्ञान मान रहा है कि तुलसीदास ने जो कहा था, वही सही है. यह लोग चर्चा में आने के लिए मुद्दा विहीन बातें कर रहे हैं.

अखिलेश यादव को दिया जवाब

आजम खान और अन्य सपा नेताओं पर टारगेट करके कार्रवाई करने वाले अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी इस आधार पर काम नहीं किया. सपा सरकार में जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे, तब अपने विरोधियों को प्रताड़ित करने का काम होता था. यह लोग जब सत्ता में रहते, तो पूरे देश या प्रदेश की बात नहीं करते, बल्कि कभी क्षेत्र विशेष, कभी धर्म विशेष की बात करते हैं.

केंद्रीय बजट को विदाई वाला बजट बताने वाले अखिलेश के बयान पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि वह 2017 से लगातार यह बातें कर रहे, लेकिन वह मुख्यमंत्री थे और पैरों तले जमीन खिसक गई. 2019 में पूरब-पश्चिम ने एक होकर चुनाव लड़ा, लेकिन पीएम की मोदी लहर के सामने टिक नहीं पाए. 2022 में कहते थे कि 400 सीटें हमारी है, हश्र क्या हुआ सब ने देखा. 2012 में भी जो उनको मिला वह उनकी वजह से नहीं था, बल्कि उनके पिता ने विरासत में सौंप दिया था.

योग्य उम्मीदवार को मिलेगी नौकरी

सीएम योगी ने शिवपाल और अखिलेश यादव के मिलकर युवाओं को लूटने वाले बयान पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि जब सपा की सरकार थी, तो नियुक्तियां कैसे होती थी सब जानते हैं. योगी सरकार में एक भी नियुक्ति बीजेपी परिवार या उनके समर्थकों ने नहीं पाई. आज अगर योग्यता हो, तो नियुक्ति घर पहुंच रही है. आज युवा आश्वस्त है कि अगर योग्यता होगी तो हमें रोजगार मिलेगा. पहले क्या होता था, चारों आयोग के अध्यक्ष को कोर्ट ने बर्खास्त किया, उनकी जांच चली, लेकिन अब 6 साल की सरकार में क्या कोई आरोप लगा.

मंत्री दयाशंकर सिंह ने G20 के आयोजन पर कहा कि ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमें पूरे भारत का नेतृत्व करने का काम मिला. आज जब दो देश आपस में युद्ध कर रहे हों और भारतीय सैनिक जब तिरंगा लेकर पहुंचते तो युद्ध विराम हो जाता है. उन्होंने कहा कि पहले भारत की छवि भ्रष्ट और कमजोर देश के रूप में बना रखी थी. मंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश आएगा, कारखाने खुलेंगे तो लाखों रोजगार मिलेगा. अखिलेश यादव के ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर किए तंज पर मंत्री ने कहा कि उनका चश्मा ही गड़बड़ है, वह बदलवाएं, डॉक्टर को दिखाएं अगर नहीं देख पा रहे हैं, तो चश्मा लगा लें.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- लूट में एक दूसरे का दिया साथ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget