एक्सप्लोरर

यूपी की सियासी हलचल के बीच CM योगी से मिले मंत्री आशीष पटेल, करीब आधे घंटे हुई बात

UP News: यूपी के मंत्री आशीष पटेल ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा था. इसके साथ ही यूपी सरकार के अधिकारियों पर सवाल खड़े किए थे.

Ashish Patel Meet CM Yogi: उत्तर प्रदेश में चल रही सियासी हलचल के बीच कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. जानकारी के अनुसार कल 3 जनवरी (शुक्रवार) की शाम को आशीष पटेल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे, जहां दोनों के बीच करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई. ये मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब एक दिन पहले ही आशीष पटेल ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था और यूपी सरकार के अधिकारियों पर सवाल खड़े कर दिए थे. 

सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी ने आशीष पटेल से पूरे मामले की जानकारी ली है और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने इस मामले पर आगे कोई बयानबाजी नहीं करने की भी सलाह दी. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आज आशीष पटेल दिल्ली भी पहुंच रहे हैं. माना जा रहा है कि वो दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे.

पल्लवी पटेल के आरोपों के बाद गरमाई सियासत
दरअसल, अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने प्रौद्योगिकी विभाग में नियमों का उल्लंघन कर पैसे लेकर पदोन्नति किए जाने के आरोप लगाए थे. इसके बाद से मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आशीष पटेल ने इन आरोपों को अपने खिलाफ साजिश बताया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने प्रदेश सरकार और अधिकारियों पर भी खुलकर आरोप लगाए और इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. 

सीएम योगी पर साधा था निशाना
आशीष पटेल ने यूपी के सीएम को चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग डरे हुए हैं और जिन्होंने कुछ गलत किया है वो इस्तीफा देते हैं. अगर आप मुझे हटाना चाहते हैं तो हटा दें, लेकिन मैं इस्तीफा नहीं दूंगा. उन्होंने यूपी एसटीएफ को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपका नाम ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ है और मेरा नाम आशीष पटेल है. आप लोगों के पैर में गोली मारा करते हैं, यदि आपमें ताकत है तो मैं आपको मेरे सीने पर गोली मारने की चुनौती देता हूं. 

वहीं, इस पूरे विवाद में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने भी इस दौरान जमकर निशाना साधा और कहा कि वो षड़यंत्रों से नहीं डरेंगी. इन षड़यंत्रों का संगठन की ताकत से जवाब दिया जाएगा. किसी कार्यकर्ता के खिलाफ षड़यंत्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और षड़यंत्रकारियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. 

आगरा में औरंगजेब की हवेली पर चला बुलडोजर तो भड़के अखिलेश यादव, ASI से कर दी ये मांग

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
नोबेल पुरस्कार मिलते ही खुशी से फूले नहीं समाए ट्रंप, मचाडो के लिए कह गए बड़ी बात
नोबेल पुरस्कार मिलते ही खुशी से फूले नहीं समाए ट्रंप, मचाडो के लिए कह गए बड़ी बात
Anupama Spoiler: अनुपमा हो जाएगी पागल, पराग से सालों पुराना बदला लेगी रजनी
अनुपमा हो जाएगी पागल, पराग को बर्बाद कर देगी रजनी

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
नोबेल पुरस्कार मिलते ही खुशी से फूले नहीं समाए ट्रंप, मचाडो के लिए कह गए बड़ी बात
नोबेल पुरस्कार मिलते ही खुशी से फूले नहीं समाए ट्रंप, मचाडो के लिए कह गए बड़ी बात
Anupama Spoiler: अनुपमा हो जाएगी पागल, पराग से सालों पुराना बदला लेगी रजनी
अनुपमा हो जाएगी पागल, पराग को बर्बाद कर देगी रजनी
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
खेती की जमीन का कैसे होता है बंटवारा, बेटियों को कैसे मिलता है हिस्सा?
खेती की जमीन का कैसे होता है बंटवारा, बेटियों को कैसे मिलता है हिस्सा?
भारत या ईरान, स्वाद, रंग और खुशबू की कसौटी पर कहां का केसर नंबर वन?
भारत या ईरान, स्वाद, रंग और खुशबू की कसौटी पर कहां का केसर नंबर वन?
6 फुट का 'काला कोबरा' पकड़कर ढींगें हांक रहे थे काका, तीन बार डंसा और हो गई मौत; वीडियो वायरल
6 फुट का 'काला कोबरा' पकड़कर ढींगें हांक रहे थे काका, तीन बार डंसा और हो गई मौत; वीडियो वायरल
Embed widget