एक्सप्लोरर

महोबा में आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रिकॉर्ड तोड़ बारिश के चलते दो की मौत

Mahoba News: यूपी महोबा में बारिश ने आफत मचा रखी है, जिसके चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. बता दें 4 दशक बाद ऐसा पहली बार है जब जिले में भयावह बारिश हुई है.

बुंदेलखंड का महोबा जिला बीते चार दशकों की सबसे भयावह बारिश से जूझ रहा है. बीते तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. जिले के सभी बड़े तालाब और जलाशय ओवरफ्लो होकर आबादी वाले इलाकों में पानी छोड़ने लगे हैं. 

जैतपुर का बेलासागर, कुलपहाड़ बड़ा तालाब, मदनसागर और दिसरापुर जैसे प्रमुख जलस्रोत उफान पर हैं, जिनका पानी गांवों और कस्बों में घुस चुका है. 24 घंटे के अंदर जिले में अब तक 500 एमएम बारिश रिकॉर्ड दर्ज की जा चुकी है.

बारिश के चलते लोगों को भारी नुकसान 
 गांवों में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. बारिश के कारण कई कच्चे मकान जमींदोज हो गए हैं, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. तेज हवाओं और पानी के दबाव से सैकड़ों कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है.

कई ग्रामीण अपने घरों का सामान और अनाज बचा नहीं पाए हैं, जिससे वे आर्थिक और मानसिक संकट में हैं. जैतपुर ब्लॉक के बेलासागर सरोवर ने करीब एक दशक बाद पूरी तरह भरकर छलकना शुरू कर दिया है.

जिला अधिकारी ने लिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा
यह तालाब सिंचाई के साथ-साथ 65 से अधिक गांवों को पीने का पानी भी मुहैया कराता है, लेकिन अब इसके ओवरफ्लो होने से आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं.कुलपहाड़ का बड़ा तालाब और मदनसागर का भी यही हाल है.

बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, एडीएम राम प्रकाश सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. कुलपहाड़, जैतपुर, चरखारी और महोबा नगर क्षेत्र में टीमें राहत कार्य में जुटी हैं. 

प्रशासन पूरी तरह सतर्क
कीरत सागर और बेला सागर की निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है. वहीं बारिश से प्रभावित बुजुर्ग महिला प्यारी बाई ने बताया कि उन्होंने डेढ़ वर्ष पहले पीएम आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला. 

बारिश के बीच वे पॉलिथीन से ढके कच्चे घर में रहने को मजबूर हैं. प्रशासन ने उर्मिल, अर्जुन और शिवहार बांध सहित अन्य जलाशयों पर भी नजर बनाए रखी है. हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन जलभराव से जूझते लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget