एक्सप्लोरर

लखनऊ: 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन चालक ने की दरिंदगी, शिकायत करने पर दी गायब करने की धमकी

UP News: लखनऊ में चार साल की बच्ची से स्कूल वैन ड्राइवर ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. परिजनों ने जब इसकी शिकायत की तो आरोपी आरिफ ने मुंह बंद करने की धमकी दी और कहा कि वो बच्ची को गायब करा देगा.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूल ले जाते समय वैन चालक ने 4 साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी वैन चालक आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है. स्कूल प्रबंधक पर भी केस दर्ज किया गया है. 

ये घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है जब बच्ची रोजाना की तरह स्कूल वैन से लौटी थी, वो काफी परेशान दिखाई दे रही थी. मां ने पूछा तो उसने सारी बात बताई, जिसके बाद घरवालों के होश उड़ गए. मामले का पता लगने पर बच्ची की मां ने स्कूल प्रबन्धक को शिकायत की लेकिन स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई करवाई नही की गई.

4 साल की बच्ची से वैन चालक ने किया रेप
पीड़िता परिवार का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी वैन चालक आरिफ ने परिजनों को मुंह बंद रखने को कहा और मासूम को गायब कराने की धमकी देने लगा. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में स्कूल प्रबन्धक और वैन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. 

पीड़िता की मां ने वैन चालक के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति , दुष्कर्म, पॉक्सो, धमकाने और प्रबंधक के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज कराया है.  पुलिस ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब तक स्कूल वैन को बरामद नहीं कर पाई है. वैन की तलाश की जा रही है. पुलिस को अंदेशा है कि शायद आरोपी पहले भी बच्चियों से ऐसी हरकत करता रहा हो. इस एंगल से भी आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है.  पुलिस की एक टीम उस वैन से स्कूल जाने वाली छात्राओं से भी जानकारी जुटाएगी. इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

अंग्रेजी नहीं जानने वाले अधिकारी पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य चुनाव आयुक्त और मुख्य सचिव तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget