एक्सप्लोरर

Mahrajganj News: अस्पताल में टहल रहे थे दलाल, मरीजों को दे रहे थे झांसा, गिरफ्तार

Mahrajganj News: जिला अस्पताल में एडीएम के द्वारा छापेमारी के दौरान अंदर टहल रहे दलालों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.ये दलाल मरीजों को झांसा देकर निजी अस्पताल भेजा करते थे.

Mahrajganj News: जिला अस्पताल में लंबे समय से जारी दलाली के धंधे पर आखिर कार सोमवार को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हुई. अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जिला अस्पताल परिसर में औचक छापेमारी कर दो वार्ड ब्वाय समेत तीन बाहरी दलालों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया.

प्रशासन की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. पकड़े गए दलालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायालय में चालान कर दिया है. जानकारी के अनुसार,जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को बीते कई दिनों से जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में सक्रिय दलालों के बारे में लगातार सूचनाएं मिल रही थी.

दलालों की मिल रही थी शिकायतें
शिकायतों के अनुसार, कुछ लोग अस्पताल में आने वाले मरीजों को झांसे में लेकर निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भेज रहे थे.मरीजों को यह कहकर बहकाया जा रहा था कि सरकारी अस्पताल में सुविधाएं नहीं हैं,जबकि प्राइवेट अस्पताल में बेहतर इलाज मिल सकता है. इसके बदले में ये दलाल प्राइवेट नर्सिंग होम्स से कमीशन प्राप्त करते थे. जिला संयुक्त चिकित्सालय में दोपहर 01:00 से 02:00 बजे के बीच अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, एसडीएम सदर रमेश कुमार, तहसीलदार सदर पंकज कुमार शाही, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की टीम अचानक जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची और ताबड़तोड़ अंदाज में विभिन्न वार्डों एवं कार्यालयों की जांच शुरू की.

 राजस्व टीम द्वारा महिला चिकित्सालय, ओपीडी, पैथोलॉजी, एक्स-रे रूम आदि की जांच की गई. राजस्व टीम द्वारा संदिग्धों को रोक रोककर भी पूछताछ की गई. इस दौरान कुल 05 संदिग्धों को पकड़कर आरम्भिक पूछताछ के उपरांत उन्हें पुलिस के हवाले किया. अपर जिलाधिकारी द्वारा पुलिस को उनके मोबाइल फोन की जांच करने के अतिरिक्त कठोरता के साथ पूछताछ का निर्देश दिया गया.

अपर जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अपर जिलाधिकारी को जिला अस्पताल में औचक छापेमारी करते हुए सघन जांच का निर्देश दिया गया. राजस्व टीम के पहुंचते ही अस्पताल में भगदड़ मच गई. कुछ संदिग्ध भीड़ का फायदा उठाते हुए निकलने में कामयाब भी हो गए लेकिन राजस्व टीम द्वारा 05 संदिग्धों की पकड़कर आरंभिक पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आरंभिक जांच में संदिग्धों के फोन में कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं. विस्तृत जांच हेतु पुलिस को निर्देशित किया गया है. जांच के उपरांत दोषियों के विरुद्ध जरूरी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि आगे भी जिला चिकित्सालय के अतिरिक्त अन्य सरकारी कार्यालयों में औचक निरीक्षण की कार्यवाही जारी रहेगी. जनपद में किसी भी सूरत में कार्यालयों के कामकाज में निजी व्यक्तियों का दखल स्वीकार नहीं किया जाएगा. जिला अस्पताल में हुई कार्यवाही में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि अपने कार्यालय से संदिग्ध लोगों को दूर रखें और कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाएं. इससे पूर्व जिलाधिकारी स्वयं संयुक्त चिकित्सालय में छापेमारी करते हुए कार्रवाई की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
सादगी की मिसाल थे आलमबदी आजमी, 5 बार रहे विधायक, स्थानीय सियासत के लिए बड़ा नुकसान
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, धार्मिक समिति का होगा पुनर्गठन, चढ़ावे की गणना पर भी चर्चा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget