एक्सप्लोरर

कांवड़ यात्रा के लिए रुट चार्ट जारी, बरेली, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल समेत इन जिलों के लिए ये होगा ट्रैफिक डायवर्जन

Kanwar Yatra 2025: पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न करें.

Kanwar Yatra 2025: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर मुरादाबाद पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है. 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान हर शुक्रवार से सोमवार तक भारी व हल्के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. इस साल सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है. इस दौरान लाखों की संख्या में कांवड़िये ब्रजघाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे. कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है.

मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया की कांवड़ यात्रा को लेकर सभी तैय्यारियाँ पूरी कर ली गयी हैं और सभी सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर लिया गया है और जो भी सुविधाएँ करनी बाकि है वह भी की जा रही हैं. अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सावन के हर शुक्रवार सुबह 8 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक रोडवेज-प्राइवेट बस, डंपर, ट्रक और अन्य मालवाहक भारी वाहनों का संचालन राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा.

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर जुलाई में पड़ेगी महंगाई की मार, 1.97 % अधिक बिल की होगी वसूली

वहीं हर रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक जीप, कार, पिकअप जैसे हल्के वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी. इस वर्ष सावन में कुल चार सोमवार व एक शिवरात्रि आ रही है. बरेली, संभल, चंदौसी, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर के श्रद्धालु हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री  और गढ़ ब्रजघाट से जल भरकर अपने निकटवर्ती शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे. कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मुरादाबाद रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.

डायवर्जन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
पहला सोमवार (14 जुलाई): 11-17 जुलाई
दूसरा सोमवार (21 जुलाई) और शिवरात्रि (23 जुलाई): 18-23 जुलाई
तीसरा सोमवार (28 जुलाई): 25-28 जुलाई
चौथा सोमवार (4 अगस्त): 1-4 अगस्त

डायवर्जन मार्गों का विवरण

बरेली से दिल्ली:
भारी वाहन आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई, नरौरा होते हुए बुलंदशहर से दिल्ली भेजे जाएंगे.

रामपुर से दिल्ली:
वाहन शाहबाद से डायवर्ट होकर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली जाएंगे.

मुरादाबाद से दिल्ली:
भारी और हल्के वाहन संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंद्राबाद होते हुए गाजियाबाद और दिल्ली पहुंचेंगे.

मुरादाबाद से मेरठ:
भारी वाहन टीएमयू, अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, मीरापुर, मवाना होकर मेरठ भेजे जाएंगे.

चांदपुर से दिल्ली:
वाहन बिजनौर के जलीलपुर से गंगा पुल, हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ होते हुए दिल्ली जाएंगे.

नूरपुर/शिवाला कलां/फीना से अमरोहा:
भारी वाहन नौगांवा सादात, अमरोहा की ओर न भेजे जाएं.

संभल से दिल्ली:
भारी वाहन बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे. गवां से हसनपुर की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

अमरोहा से दिल्ली:
वाहन शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे.

गजरौला चौपला से दिल्ली:
भारी वाहन गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे.

हसनपुर से दिल्ली:
वाहन संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होकर दिल्ली पहुंचेंगे.

दिल्ली से बरेली-लखनऊ:
भारी वाहन लालकुआं, दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली और लखनऊ जाएंगे.

मेरठ से बरेली:
भारी और हल्के वाहन बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली भेजे जाएंगे.

हापुड़/मेरठ से रामपुर:
गढ़ चौपला, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर भेजे जाएंगे.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget